कोरबा

CG Utility News : घर से बाहर निकलने से पहले हो जाइए सावधान, कहीं भारी न पड़ जाए ये सूरज की तपिश

गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियत तक जा पहुंंचा।

2 min read
Apr 27, 2018
CG Utility News : घर से बाहर निकलने से पहले हो जाइए सावधान, कहीं भारी न पड़ जाए ये सूरज की तपिश

कोरबा . गुरुवार को दोपहर में जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। इस वजह से घर से बाहर निकलते समय लोगों के सतर्क रहना होगा। लू की संभावनाओं को देखते हुए छग राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी कर दिया है। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी लू से बचाव को लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियत तक जा पहुंंचा। इससे लू चलने के आसार बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि दोपहर में सड़कें ऐसे सूनी हो जा रही हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिन ढलने के बाद लोग घरों से निकल रहे हैं। दिन भर बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।

शाम होने के बाद बाजारों में रौनक दिख रही है। तेज गर्मी से बच्चों पर ज्यादा असर पडऩे की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश भी जारी कर दिए हैं। गर्मी के मद्देनजर नगर निगम व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहर में जगह-जगह सार्वजनिक प्याऊ घर शुरू किये हैं। इससे राहगीरों को काफी राहत मिल रही है।

बिजली की आवाजाही से बढ़ रही परेशानी
एक ओर जहां लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण विभाग की व्यवस्था से लोग काफी परेशान हैं। बढ़ती गर्मी में लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस बीच कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो रही है। इससे गर्मी से राहत देने वाले एसी, कूलर और पंखों का लाभ उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से लोग घरों से बाहर निकलकर पेड़ की छांव में गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं लेकिन गर्म हवाओं के थपेड़े उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है।

Published on:
27 Apr 2018 11:12 am