बारिशमें उफनता है नाला, लोग परेशान
टीपीनगर से लेकर मुड़ापार, नमन विहार सहित अन्य क्षेत्रों से बरसाती पानी बहकर इसी नाले पर आकर मिलता है। जो कि अटल आवास के पीछे से रेलवे केबिन से होते हुए सीतामणी पर मिलता है। बरसात का पानी अक्सर कच्चे नाले से उफनते हुए सड़क तक आ जाता है। इस नाले पर कचरे का अंबार लगा रहता है। आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। निगम को उम्मीद थी कि अगले मानसून तक यह काम पूरा हो जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो। पर ठेकेदार की वजह से अब इसमें विलंब होगा।