
कोरबा . कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारकों की बैठक गुरुवार को पंचवटी में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला संगठन प्रभारी दीपक पटेल, कोरबा जिला महामंत्री द्वय तरुण मिश्रा, संजय भावनानी की उपस्थिति में सभी विस्तारकों के कार्यों की समीक्षा की गई। तीन घंटे तक इस चली बैठक में सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक उपस्थित थे।
इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की अति आवश्यक बैठक जिला कार्यालय दीनदयाल कुंंज में रखी गयी। इसमें जिला व मंडल पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में जिले के संगठन प्रभारी पटेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए चल रही विशेष योजनाओं की जानकारी आकड़ों सहित होनी चाहिए। प्रदेश में भाजपा के सरकार की चौथी पारी का ताला खोलने के लिए कोरबा जिले की चारों सीटो को जीतने से ही वह चाबी मिलेगी, आने वाले समय में सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को पूर्ण करते हुए प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने में कोरबा जिले की भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने एक बूथ 20 यूथ सहित अनेक संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय भावनानी ने किया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
जिला महामंत्री तरुण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सतविंदर पाल बग्गा, रुक्मणी नायर, गोपाल मोदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल, संजू देवी सिंह राजपूत, नरेंद्र देवांगन, पंकज सोनी, विकास झा, अनूप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, आकाश सक्सेना, आलोक सिंह, रामविलास गोस्वामी, द्वारिका शर्मा, संतोष देवांगन, मनोज मिश्रा,संदीप सहगल, लोकेश्वर चौहान, बद्री अग्रवाल, परविंदर सिंह, ईश्वर पटेल , रामअवतार पटेल, अश्वनी मिश्रा, शीतल चंद्रा, घनश्याम पटेल, जयप्रकाश धृतलहरे, सुरेश शर्मा, मुकेश जायसवाल, रामचंद्र पाटले, अविनाश सिंह कंवर, ज्योति पांडे, ज्योति वर्मा, मनोज नायडू, बृजेश यादव, कृष्णा राय, रामकुमार यादव आदि उपस्थित थे।
Published on:
27 Apr 2018 10:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
