यह कहना है कि ऊर्जाधानी के ज्योतिषी पंडित मूल चंद्र शास्त्री का। उन्होनें कहा कि राजनीति में अपराधीकरण को अब बेहद जरूरी है। ऐसा करके ही राजनीति को शुद्ध किया जा सकता है और इसे पुन: समाजसेवा का एक माध्यम बनाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि समाज के युवा, ईमानदार व स्वच्छ छवि के लोग संकोच छोड़ कर आगे आएं और धनबल व अपराध के सहारे राजनीतिक वर्चस्व कायम करने वालों को बाहर करें। समाज भी अपराध प्रभावित राजनीति से त्रस्त हो चुका है। अपराधीनुमा राजनेता सिर्फ अपने फायदे देखते हैं, जनता से इनका कोई सरोकार नहीं होता है। राजनीतिक शुचिता के लिए पत्रिका समूह की ओर से चलाया जा रहा महाअभियान बहुत ही समसामयिक है। इससे राजनीति में निश्चित तौर पर सकारात्मक बदलाव आएगा।