कोरबा

VIDEO- विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने मीडिया के सामने क्या कहा, पढि़ए खबर…

- विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव गुरसिया से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा की करेंगे शुरुवात

2 min read
May 11, 2018

कोरबा . प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के १४ साल के कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित होने वाली विकास यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कोरबा जिले में विकास यात्रा चालू करने से दो दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. रमन करतला में एक आमसभा को संबोधित करेंगे।

विकास यात्रा के संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी और कोरबा जिले के प्रभारी नारायण चंदेल ने कोरबा प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा की। नारायण चंदेल ने बताया कि कोरबा जिले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की यात्रा १९ मई से शुरू होगी। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव गुरसिया से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा की शुरुवात करेंगे। कटघोरा छुरी, जमनीपाली के रास्ते कोरबा पहुंचेगें। कोरबा में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले १७ मई को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से करतला ब्लॉक मुख्यालय आएंगे। यहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें

एटीएम में पैसे नहीं, अभी तीन दिन और रहेगी किल्लत, आखिर क्यों बनी ऐसी स्थिति, पढि़ए खबर…

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर पार्टी उत्साहित है। यात्रा के संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के १४ वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। धान के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। इस अवधि में प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवार्ड भी मिले हैं।

प्रदेश सरकार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सुधार की दिशा में सरकार ने बेहतर कार्य किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, ज्योतिनंद दुबे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पार्टी के कोषाध्यक्ष विकास महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मीडिया से चर्चा के बाद पार्टी के नेता करतला में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने चले गए।

कांग्रेस और महापौर पर साधा निशाना
एक सवाल के जवाब में भूपेन्द्र सवन्नी ने निगम में कांग्रेस की महापौर पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरबा नगर निगम में कांग्रेस की महापौर राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं करा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाए जाने वाले मकानों के निर्माण की प्रक्रिया सुस्त है। पेय जल योजना के क्रियान्वयन का भी बुरा हाल है।

विधानसभा की 65 सीट जीतने का दावा
भूपेन्द्र ने दावा किया कि विधानसभा की अगामी चुनाव में भाजपा ६५ सीट जीतकर चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें

राताखार में पीलिया का कहर, 74 में पाए गए लक्षण, 28 मरीज जिला अस्पताल दाखिल
Published on:
11 May 2018 06:36 pm
Also Read
View All