18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम में पैसे नहीं, अभी तीन दिन और रहेगी किल्लत, आखिर क्यों बनी ऐसी स्थिति, पढि़ए खबर…

- बैंंक की ओर से बताया गया है कि सोमवार से पहले स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 11, 2018

एटीएम में पैसे नहीं, अभी तीन दिन और रहेगी किल्लत, आखिर क्यों बनी ऐसी स्थिति, पढि़ए खबर...

कोरबा . बैंकों की चेस्ट में कैश नहीं होने से शहर के एटीएम एक बार फिर खाली हो गए हैं। दो-चार को छोड़कर किसी भी एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। इधर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय अफसरों का कहना है कि रिजर्व बैंक से कैश की जरूरत के हिसाब से आपूर्ति नहीं होने से स्थिति निर्मित हुई है। अगले तीन तक शहर में कैश की कमी बनी रहने की जानकारी स्टेट बैंक ने दी है। बैंंक की ओर से बताया गया है कि सोमवार से पहले स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है।

Read More :Photo Gallery : एटीएम में पैसे नहीं, अपने ही रकम को पाने इधर-ऊधर भटक रहे उपभोक्ता

गुरुवार को शहर के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गए। स्थिति को देखते हुए अधिकांश बैंकों ने एटीएम के बाहर लगे शटर आधा गिरा दिया तो कुछ बैंकों ने एटीएम में ताला लगा दिया ताकि लोगों के गुस्से का सामना न करना पड़े। ऐसे में तेज धूप में लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते हुए देखे गए। पॉवर हाउस रोड पर स्थित सभी बैंकों के एटीएम पैसे की कमी से बंद रहे।

इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चेस्ट में रुपए की कमी है। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कैश की किल्लत को दूर करने के लिए कोशिश जारी है। एक से दो करोड़ रुपए प्रतिदिन डाले जा रहे हैं। हालांकि यह राशि मांग की तुलना में कम है। रविवार तक शहर के एटीएम में कैश की किल्लत बनी रहने की संभावना है। एटीएम में कैश नहीं मिलने से लोग परेशान हैं लेकिन राहत नहीं मिल रही।

-एक से दो करोड़ रुपए प्रतिदिन एटीएम में डाले जा रहे हैं जबकि मांग अधिक है। सोमवार तक स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है- प्रभाष बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई