15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Student Suicide Case: घर में संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा

Student Suicide Case: घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोरबा में छात्र ने फांसी लगाई (photo source- Patrika)

कोरबा में छात्र ने फांसी लगाई (photo source- Patrika)

Student Suicide Case: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रामपुर आईटीआई बस्ती में एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उज्जवल डनसेना के रूप में हुई है, जो एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का कॉमर्स छात्र और क्लास मॉनिटर था।

Student Suicide Case: परीक्षा में उज्जवल शामिल नहीं हुआ…

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में उज्जवल शामिल नहीं हुआ। उसके अनुपस्थित रहने पर स्कूल के कुछ शिक्षक उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा भीतर से बंद था और अंदर टीवी पर तेज आवाज में गाने चल रहे थे। खिड़की से झांकने पर उज्जवल का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले में आगे की जांच शुरू

Student Suicide Case: मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उज्जवल ने अपनी मृत्यु के बाद शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है।

बताया जा रहा है कि उज्जवल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बहन डिंपी डनसेना और जीजा इंद्र के साथ रह रहा था। उसकी बहन स्थानीय स्कूल में शिक्षिका हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।