18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने की लगाई फांसी! सुसाइड नोट में लिखी चौकानें वाली बात… जानें पूरा मामला

Korba Student Suicide News: कोरबा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 12वीं के एक छात्र ने परीक्षा के दिन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में लिखी चौकानें वाली बात... एग्जाम डे पर मातम(photo-patrika)

परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में लिखी चौकानें वाली बात... एग्जाम डे पर मातम(photo-patrika)

Korba Student Suicide News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 12वीं के एक छात्र ने परीक्षा के दिन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा तो शिक्षक उसके घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जहां अंदर छात्र का शव पंखे से लटका मिला।

Korba Student Suicide News: शिक्षक पहुंचे घर, टूटा दरवाजा तो सामने आया भयावह दृश्य

मृतक की पहचान 17 वर्षीय उज्वल डडसेना के रूप में हुई है, जो SECL DAV Public School में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर वह अकेला था। उसकी बहन, जो एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका है, ड्यूटी पर गई थीं, जबकि जीजा अपने काम से बाहर थे।

जेब से मिला सुसाइड नोट

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। अंग्रेजी में लिखे नोट में उसने केवल इतना उल्लेख किया है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाए। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हर एंगल से जांच

मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों, शिक्षकों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। कोरबा सीएसपी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।