कोरबा

Breaking : घर के बाहर व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 30 हजार की लूट

बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

2 min read
Sep 27, 2018
बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

कोरबा. कोरबा के व्यापारी गौरीशंकर अग्रवाल की आंखों में मिर्च पॉउडर झोंकर तीन लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही थी कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़े उरगा के व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर 30 से 35 हजार रुपए लूट लिया। लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पतासाजी कर रही है।


घटना उरगा में मेन रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे व्यापारी पवन कुमार जालान उरगा की किराना दुकान को बंद करके घर जा रहे थे। दुकान के पास ही उनकी मकान है। पवन बाइक से घर के बाहर पहुंचे थे। मेनगेट को खोलकर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसबीच पीछे से बदमाश ने पवन की आंखों में मिर्च पॉउडर झोंक दिया। पवन जोर जोर से चिल्लाने लगे।

ये भी पढ़ें

दर्द से कराह रही गर्भवती पहुंची सरकारी अस्पताल, सामने लटका था ताला फिर हुआ कुछ ऐसा

आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले। तबतक बदमाश पवन से एक बैग लूट फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया है कि भूरे रंगी की बैग में लगभग 30 से 35 हजार रूपए नगद, स्टेट बैंक उरगा की एक चेकबुक व ओरियंटल बैंक आफ कमर्स की एक चेकबुक था। इसके आलावा तीन डायरी और कुछ कागजात भी थे। घटना के बाद व्यापारी ने सूचना उरगा थाने को दी। विभाग के वरिष्ट अफसरों को अवगत कराया गया।

अफसर उरगा थाना पहुंचे। व्यापारी से लूट की जानकारी ली। पुलिस केस दर्जकर लुटरों की तलाश कर रही है। लुटेरो की संख्या कितनी थी? यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

15 सितंबर को भी इसी तरह कोरबा में हुई थी लूट
इसके पहले कोरबा के व्यापारी गौरीशंकर अग्रवाल की आंख में मिर्च पॉउडर झोंक कर बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपए लूट लिया था। यह वारदात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मेनरोड पर पुष्पक इलेक्ट्रिनिक्स के पास हुई थी। घटना के समय गौरीशंकर भी दुकान को बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। 11 दिन बीत गए गए हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस पतासाजी कर रही है।

ये भी पढ़ें

पताढ़ी के पास बीच सड़क पर कोयला लोड ट्रेलर पलटी, दो घंटे सड़क जाम
Published on:
27 Sept 2018 12:41 pm
Also Read
View All