
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाया
कोरबा. कोरबा से कोयला लेकर चांपा जा रही ट्रेलर पताढ़ी के पास बेकाबू होकर पलट गई। कोयला सड़क पर बिखर गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाया।
पुलिस ने बताया कि ट्रेलर सीजी 12 एएम 8221 कोरबा से कोयला लेकर चांपा जा रही थी। ग्राम पताढ़ी के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। चालक की जान बाल बाल बची। कोयला सड़क पर बिखर गया। इससे सड़क जाम हो गया। थानेदार दुर्गेेश राठौर स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कोयले को सड़क से उठाया गया। इसमें करीब दो घंटे का वक्त लगा। तब तक जाम लगा रहा।
घर घुसी ट्रेलर
इधर, पाली के रास्ते गेवरा की ओर जा रही ट्रेलर रैनपुर के पास एक घर में घुस गई। हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घटना को कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
----------
डॉ. महतो ने ट्रेनों के ठहराव शेड निर्माण की रखी मांग
कोरबा. एसईसीआर बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक बुधवार को महाप्रबंधक के साथ जोनल सभागार में संपन्न हुई। बैठक में कोरबा सांसद डॉ. बंशी लाल महतो ने साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित करने, यात्री ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों में देने और यात्री ट्रेनों के विस्तार के सुझाव दिए। बैठक के शुभारंभ में सीपीआरपी व डीजीएम डॉ. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी उप महाप्रबंधक ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल में उपलव्ध यात्री सुविधाओं विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
दिए कई सुझाव
डॉ. महतो शिवनाथ एक्सप्रेस को नागपुर से वापसी में कोरबा तक चलाने, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कोरबा से चलाने, चांपा से गेवरा के मध्य स्थित सभी स्टेशनों में प्लेटफार्म शेल्टर की लंबाई बढ़ाने, सभी स्टेशनों में फुट ओवर ब्रिज बनाने, चांपा यार्ड एवं जांजगीर फाटक में बन रहे रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने, कोरबा में क्षेत्र के रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, चांपा से गेवरा के बीच बालपुर, कोथारी, सरगबुंदिया एवं उरगा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर शेड बनाने सहित कई मांगें रखी।
Published on:
27 Sept 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
