
इस दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों की भारी लापरवाही
कोथारी. दर्द से परेशान गर्भवती महिला पीएचसी अस्पताल पहुंची लेकिन वहां दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिला। महिला अस्पताल के बाहर डॉक्टर के इंतजार करती रही। इस दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों की भारी लापरवाही देखने को मिली।
बुधवार को सुबह सात बजे गर्भवती महिला संजीवनी एक्सपे्रस से कोथारी पीएचसी अस्पताल पहुंची।
अस्पताल से डॉक्टर, कर्मचारी व चौकीदार नदारद थे। अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। महिला संजीवनी एक्सपे्रस में असहनीय पीड़ा से कहराती रही। डॉक्टर के आने का इंतजार करती रही। इसकी जानकारी स्थानीय निवासी व पत्रिका प्रतिनिधि शिवरतन कुर्रे को मिली।
शिवरतन ने तत्काल कर्मचारियों को सूचना दी गई। इसके उपरांत कर्मचारी व डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। दरवाजे का ताला खोला गया। कुर्रे की इस तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना भी की।
-----------
अलग-अलग स्थानों में मारपीट, मामला दर्ज
कोरबा. जिले के अलग-अलग थाना अंतर्गत पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत की है। ग्राम रहमनिया वार्ड 11 निवासी उमेश जायसवाल व अन्य साथियों ने मिलकर कटघोरा निवासी ओमप्रकाश नागपाल की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर ओमप्रकाश ने नया मकान है उसे उमेश अपना बता रहा है। दूसरी घटना बालको थाना अंतर्गत की है। ग्राम बेलाकछार निवासी प्रीति अनुरागी ने सास सियारानी अनुरागी (65) की पिटाई कर दी। बहू ने एक लाख रूपए की मांग करते हुए सास से हाथापाई की है। कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी मनहरण प्रसाद त्रिवेदी (60) की उसके आदतन शराबी पुत्र भरत कुमार ने पिटाई कर दी है। तीसरी घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत गेरवाघाट निवासी सरफराज खान व दो अन्य लोगों ने राजू राम (&9) की पिटाई कर दी। चौथी घटना करतला थाना अंतर्गत ग्राम चचिया में जमीन विवाद को लेकर आनंदकंद यादव ने तेल सिंह यादव (65) की जमकर पिटाई कर दी।
Published on:
27 Sep 2018, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.