कोरबा

डंडे के बल पर केबल की डकैती, पुलिस ने सात ग्रामीणों को किया गिरफ्तार

- पुलिस ने बताया कि घटना 15 अगस्त की रात लगभग तीन बजे की है।

2 min read
Aug 23, 2018
डंडे के बल पर केबल की डकैती, पुलिस ने सात ग्रामीणों को किया गिरफ्तार

कोरबा. एसईसीएल के कुसमुंडा खदान से डंडे के बल पर केबल की डकैती के आरोप में पुलिस ने सात ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब एक क्ंिवटल तांबा तार जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि घटना १५ अगस्त की रात लगभग तीन बजे की है। कुसमुंडा खदान में तैनात हवलदार सूरज साय पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। रात्रि करीबन तीन बजे सूरज स्टॉफ के साथ पेट्रोलिंग करते बरपाली स्टॉक के नीचे खदान में खड़ी शावेल मशीन के पास पहुंचे। 10 से 15 लोग लाठी डंडे लेकर खड़े थे। मशीन से केबल काट रहे थे।

ये भी पढ़ें

सभी एरिया में होगी एम्बुलेंस की खरीदी, दूर होगी डाक्टरों की कमी, बढ़ेंगी सुविधाएं भी

सुरक्षा टीम ने केबल काटने से मना किया। बदमाश सुनने को तैयार नहीं थे। सुरक्षा टीम को डरा धमका कर ८० से ९० मीटर केबल शावेल मशीन से काटकर ले गए थे। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई थी। कंपनी के हवलदार सूरज ने घटना से वरिष्ट अफसरों को अवगत कराया था। इसकी सूचना कुसमुंडा थाने को दी थी। पुलिस डकैती का केस दर्जकर करके पतासाजी कर रही थी।

पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कार्तिक निर्मलकर उम्र 35 वर्ष निवासी आमगांव, रामनारायण कुर्रे उम्र 28 वर्ष निवासी कथरीमाल, श्रीकांत कुर्रे उम्र 27 वर्ष निवासी बिरदा, शत्रुघन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी खोडऱी, जसवीर सिंह उम्र 35 निवासी आदर्शनगर, मोहम्मद इक़बाल उम्र 52 वर्ष निवासी गेवराबस्ती, माधो कशेर उम्र 59 उम्र निवासी कशेर पारा जिला जांजगीर चांपा शामिल है। उनके कब्ज से १०५ किलो तांबा का तार जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर आए दिन खदान से डीजल चोरी की घटनाएं होती रहती है। कई बार आरोपियों द्वारा तैनात गार्ड को भी घायल कर दिया गया है व कई आरोपियों को डीजल चोरी मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। पर घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी पढ़ें

पाली से हिरण की सींग व खोपड़ी बेचने कोरबा पहुंचे थे युवक, एक पकड़ाया दूसरा फरार
Published on:
23 Aug 2018 10:49 am
Also Read
View All