10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली से हिरण की सींग व खोपड़ी बेचने कोरबा पहुंचे थे युवक, एक पकड़ाया दूसरा फरार

कोटरी व हिरण की छह सींग बरामद

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 22, 2018

कोटरी व हिरण की छह सींग बरामद

कोटरी व हिरण की छह सींग बरामद

कोरबा. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के से कोटरी व हिरण के छह सींग के अलावा एक खोपड़ी बरामद की है। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


दर्री थानेदार साधना सिंह ने बताया कि पुलिस एनटीपीसी के जवाहर गेट पर वाहनों की जांच कर रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक बाइक सीजी 10 ईबी 0668 को रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक चला रहा युवक पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने बाइक के पीछे युवक को संदेह पर पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को एक बैग मिला। बैग में पुलिस को कोटरी व हिरण के छह सींग मिले। एक हेक्सा ब्लेड जैसा उपकरण भी मिला।

read more- Breaking : बेला में करंट लगने से नर हाथी की मौत, मादा हाथी उसके समीप बैठकर मार रही चिंघाड़

पुलिस ने बाइक के पीछे बैठे राजेन्द्र मरावी नाम के युवक को पकड़ लिया। वह पाली थाना क्षेत्र के गांव चेपा का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया है कि चेपा से काले रंग के बैग में हिरण व कोटरी की सींग लेकर कोरबा बेचने आए थे। एक व्यक्ति के साथ उनका सौदा हुआ था। राजेन्द्र और उसके दोस्त कोरबा पहुंचे।

लेकिन खरीदने वाला युवक नहीं आया और दोनों युवक शााम को कटघोरा पाली के रास्ते चेपा लौट रहे थे। जवाहर गेट पर चल रही पुलिस की चेकिंग को देखकर भागने लगे। दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। राजेन्द्र के खिलाफ पुलिस ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 39, 40 और 48 के तहत केस दर्ज किया है। राजेन्द्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया है।

------------

30 हजार रुपए नगदी सहित एक लाख का सामान ले गए चोर

कोरबा. चोरों ने भिलाई खुर्द के एक मकान में धावा बोलकर 30 हजार रुपए नगदी सहित एक लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि लीला बाई पटेल ग्राम भिलाईखुर्द में रहने वाली अपनी भतीजी सरस्वती पटेल उम्र 16 वर्ष के साथ रहती है। उसके पति सीताराम पटेल वन विभाग के रायगढ डिविजन में पदस्थ हैं। 15 दिन पहले महिला ापति के पास रायगढ गई थी।