10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी एरिया में होगी एम्बुलेंस की खरीदी, दूर होगी डाक्टरों की कमी, बढ़ेंगी सुविधाएं भी

स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी की बैठक संपन्न

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 22, 2018

स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी की बैठक संपन्न

स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी की बैठक संपन्न

कोरबा. स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस की 44वीं बैठक दिल्ली में कोयला मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इसमें चिकित्सा सेवाओं की बदहाली का मामला जोर शोर से यूनियन ने उठाया। सभी एरिया के लिए नए एम्बुलेंस की खरीदी पर सहमति बनी। डॉक्टरों की कमी सितंबर तक दूर होने की जानकारी प्रबंधन की ओर से दी गई। ठेका मजदूरों को कोल इंडिया द्वारा निर्धारित दर से मजदूरी नहीं मिलने का मसला भी उठा।


बैठक में सीटू नेता मानस मुखर्जी सहित अन्य श्रमिक नेता उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कोल इंडिया में चिकित्सा सेवा की बदहाली, डॉक्टरों की कमी, पैरा मेडिकल स्टॉफ की स्थिति और एम्बुलेंस की स्थिति की जानकारी दी गई। इसे मंत्री गोयल ने गंभीरता से लिया। मुख्य चिकित्सा सेवाएं के तबादला का आदेश कोल इंडिया के कार्मिक प्रबंधक को दिया। उनकी जगह योग्य व्यक्ति को पद पर बैठाने के लिए कहा।

बैठक में कोल इंडिया के 82 एरिया के लिए 82 एम्बुलेंस की खरीदी पर सहमति बनी। डॉक्टर की कमी पर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। करीब चार हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सितंबर तक भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। बैठक में कोयला सचिव, संयुक्त कोयला सचिव, कोल इंडिया के आर्थिक सलाहकार, खान सुरक्षा महानिर्देशालय के निदेशक और सभी कंपनियों के सीएमडी के अलावा श्रमिक नेता नाथूलाल पांडे, वीपी सिंह, विनोद प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

read more : पाली से हिरण की सींग व खोपड़ी बेचने कोरबा पहुंचे थे युवक, एक पकड़ाया दूसरा फरार


ठेका मजदूर की मौत पर मिलेंगे पांच लाख रुपए
बैठक में कार्य दौरान ठेका श्रमिक की मौत पर आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में परिवार को पांच लाख रुपए देने पर भी सहमति बन गई है। ठेका मजदूरों को कोल इंडिया द्वारा निर्धारित दर के अनुसार मजदूरी मिले। इसे सीएमडी सुनिश्चित करें।


विदेश दौरे पर रोक
बैैठक में बिजली कंपनियों की मांग के अनुसार कोयले की आपूर्ति नहीं होने पर मंत्री ने कोयला अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक लगा दी। मंत्री ने कहा कि बरसात में कोयले का उत्पादन कम हुआ है। बैठक में कर्मियों के गमबूट और टोपी आदि पर भी चर्चा हुई। दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया।

महिलाओं के लिए अलग प्रसाधन कक्ष
बैठक में डब्ल्यूसीएल में महिला कर्मचारी से हुए दुष्कर्म का मामला भी उठा। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर जोर दिया गया। उनके लिए अलग से प्रसाधनकक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।