10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार्जिंग के बाद स्काई योजना का स्मार्ट फोन पटाखेे की तरह फटा

मोबाइल अचानक पटाखे की तरह फट गया

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 22, 2018

मोबाइल अचानक पटाखे की तरह फट गया

मोबाइल अचानक पटाखे की तरह फट गया

कोरबा. स्काई योजना के तहत एक सप्ताह पूर्व ही हितग्राही को मिला मोबाइल चार्जिंग के बाद पटाखेकी तरह फट गया। जिस समय मोबाइल फटा उस समय वह किसी के हाथ में नहीं था नहीं तो परिवार का कोई भी सदस्य इसके चपेट में आ सकता था।


कोरबा जोन के अन्र्तगत वार्ड क्रमांक 6 धनुवार मोहल्ला के मांझीपारा में रहने वाली आसिया बेगम को सरकारी योजना के तहत स्मार्ट फोन मिला था। आसिया के पति मोहम्मद इदरीश खान ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल लगभग दो घंटे चार्ज किया। इसके बाद चार्जर से निकालकर उसे फ्रीज के ऊपर रख दिया था। रात लगभग 11 बजे मोबाइल अचानक पटाखे की तरह फट गया।

Read more- Breaking : CSEB के अस्पताल में 50 लाख की दवाएं पड़े-पड़े हो गई Expire, अब गुपचुप तरीके से करा रहे डिस्पोज


एक साल का वारंटी, लेकिन फोन सुधारने की जगह पता नहीं
हितग्राहियों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल मोबाइल की वारंटी एक साल की दी गई है, लेकिन अगर फोन पर किसी तरह की खराबी सामने आती है तो इसे सुधरवाना कहां है इसकी जानकारी हितग्राहियों को नहीं है।


कलेक्टर ने इदरीश को नि:शुल्क दिलाया नया फोन
आशिया बेगम पति मोहम्मद इदरीश खान को नि:शुल्क मिले स्मार्टफोन का स्क्रीन टूटकर क्षतिग्रस्त हो जाने पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल माइक्रोमैक्स कंपनी का पहले जैसा ही नया हैंडसेट नया सिम के साथ घर जाकर प्रदान किया। कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक के निर्देश पर स्काई के नोडल अधिकारी सिम्मी नाहिद ने आशिया बेगम को स्मार्ट फोन देते हुये मोबाइल को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिये सावधानी से रखने की सलाह दी।

मौके पर पहुंचकर माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर के इंजीनियरों ने मोबाइल में किसी प्रकार के विस्फोट के कारण नहीं बल्कि अज्ञात तकनीकी कारण से उसके क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की।