- श्यामलाल कंवर सोमवार को अपना नामाकंन फार्म खरीदने पहुंचेंगे
कोरबा. कोरबा विधायक व कांग्रेस से प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल सोमवार को अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। विशेष मुहूर्त सुबह साढ़े ११ बजे से १२ बजे के बीच निकला है। सुबह साढ़े ९ बजे घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक पदयात्रा कर कांग्रेसी पहुंचेंगे। जहां से विधायक कलक्टोरेट में अपना नामाकंन दाखिल करेंगेे।
प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा ने एक सप्ताह पूर्व की थी। कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले की दो सीटों पर मुहर लगाई। कोरबा से वर्तमान विधायक जयसिंह अग्रवाल को कोरबा विधानसभा से व श्यामलाल कंवर को रामपुर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले शुक्रवार को ही विधायक अग्रवाल ने नामांकन फार्म खरीद लिया था। टिकट की घोषणा में एक सप्ताह की देरी के बाद नामाकंन में कांग्रेस ने अपनी गति बढ़ाई है। भाजपा के प्रत्याशी विकास महतो सहित अन्य तीनों प्रत्याशी जहां एक या फिर दो को नामाकंन दाखिल करेंगे। लेकिन इसके दो दिन पहले कोरबा विधायक नामाकंन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि नामाकंन दाखिल करने के लिए विशेष मुहूर्त निकाला गया है। मुहूर्त सुबह साढ़े ११ बजे से १२ बजे के बीच का है। कांग्रेस अपने नामाकंन को लेकर रविवार को दिन भर तैयारी में जुटी रही।
श्यामलाल कंवर लेंगे नामाकंन फार्म, शाम तक जमा करने की तैयारी
रामपुर विधायक और कांग्रेस से प्रत्याशी श्यामलाल कंवर भी सोमवार को अपना नामाकंन फार्म खरीदने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि शाम तक फार्म जमा करने की भी तैयारी की जा रही है। प्रचार-प्रसार के लिए समय कम है। ऐसे में नामाकंन फार्म खरीदी व जमा करने में समय अधिक जाया होगा।
गोंगपा के हीरासिंह मरकाम एक को नामाकंन करेंगे दाखिल
गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो और पाली तानाखार से प्रत्याशी हीरासिंह मरकाम एक नवंबर को अपना नामांन दाखिल करेंगे। हीरासिंह मरकाम के नाम से शुक्रवार को ही समर्थकों ने नामाकंन फार्म खरीदा था। गोंगपा ने इसकी तैयारी कर ली है।