कोरबा

नामांकन भरने के बाद से गायब है इस नाम का प्रत्याशी, ढूंढऩे से भी नहीं मिल रहा, उठ रहे कई सवाल

- प्रत्याशी को लेकर अब चर्चा का माहौल गर्म

2 min read
Nov 13, 2018
नामांकन भरने के बाद से गायब है इस नाम का प्रत्याशी, ढूंढऩे से भी नहीं मिल रहा, उठ रहे कई सवाल

कोरबा. 20 नवंबर को होने वाले मदतान की उलटी गिनती चालू हो गई है। जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन एक राष्ट्रीय दल ऐसा भी है, जो नामांकन दायर करने के बाद से फरार है। न तो उसका चुनाव चिन्ह विधानसभा की कोरबा सीट पर नजर आ रहा है, न ही प्रत्याशी मिल रहा है।

प्रत्याशी जनता के बीच भी दिखाई नहीं दे रहा है। प्रत्याशी को लेकर मतदाता के बीच कई सवाल अब उठने लगे हैं। मतदाता यह जानना चाहते हैं कि प्रत्याशी किस मकसद से चुनाव मैदान में उतरा है, वो उनके लिए क्या विजन व विकास की योजना लेकर आया है, लेकिन नामांकन के बाद से गायब इस प्रत्याशी को लेकर अब चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी विकास महतो, कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल और निर्दलीय विशाल केलकर को निर्वाचन विभाग ने थमाया नोटिस, ये है वजह…

लोग अब खुलकर बोल रहे हैं कि चुनाव लडऩा नहीं था तो नामांकन क्यों दायर किया। हलांकि हमनाम होने के कारण और भी सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों का उत्तर प्रत्याशी ही दे सकता है, जो फिलहाल गायब सा है। पता करने पर उसके बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। पता चला है कि नेशनलिस्ट कांग्र्रेस पार्टी की टिकट पर नामांकन के बाद से विकास कुमार महतो चुनाव मैदान से गायब है। प्रत्याशी विकास के एंजनीघाट जिला लखीसराय में होने की जानकारी मिली है। ये जानकारी उसके गांव के वाले दिनेश तांती ने दी है। दिनेश ने बताया है कि उसने अपने गांव में टेलीफोन से सम्पर्क किया था। पता चला कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी विकास कुमार महतो दीवाली व छठ पूजा मनाने के लिए एंजनीघाट पहुंच गया है। वो कब तक लौटेगा इस पर संशय बना हुआ है।

दूसरे चरण में 20 को वोटिंग
दूसरे चरण में 20 नवंबर को कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। सबसे अधिक 20 उम्मीदवार कोरबा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा के बीच है। हालांकि जोगी कांग्रेस भी इस सीट पर तीसरी शक्ति बनकर उभरी है।

ये भी पढ़ें

36 घंटे के कठिन उपवास से आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत, उर्जाधानी में इस तरह की गई है खास तैयारी

Published on:
13 Nov 2018 11:37 am
Also Read
View All