कोरबा

CG Murder Case: खेत में इस हाल में मिला युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान… देखकर लोगों में मची खलबली

Murder Case: खेत में एक युवक की रक्तरंजित हालत में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।
2 min read
Mar 02, 2026
Crime News
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

CG Murder Case: रायगढ़ जिले के ग्राम परासकोल के खेत में एक युवक की रक्तरंजित हालत में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। इससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ले रही है। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह ग्रामीणों ने खरसिया थाना क्षेत्र के परासकोल गांव के खेत में एक लाश देखा, इससे तत्काल पुलिस को सूचना दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंच कर प्रारंभिक जांच शुरू की तो मृतक की पहचान परासकोल निवासी अनिल चौहान (40) के रूप में हुई है। वहीं जांच में पाया गया कि अनिल चौहान के गर्दन पर धारदार हथियार के हमले का निशान था।

चेहरे और कपड़ों पर खून के छींटे मिले थे, ऐसे में पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी तो मृतक की बहन खुशबू चौहान घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस को बताई कि शनिवार की शाम उसका भाई गावं के दोस्तों के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था, रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर शोर-गुल की आवाज सुनी लेकिन ध्यान नहीं दी। ऐसे में रविवार को सुबह खेत में उसका शव रक्तरंजित हालत में मिला है।

पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया है। वहीं परिजनेां की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

डॉग स्क्वॅाड सरपंच के घर तक पहुंचा

बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए खरसिया पुलिस, साइबर टीम और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। डॉग सरपंच के घर तक पहुंचा। साथ ही पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

हत्या का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
02 Mar 2026 05:10 pm