1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोलाछाप डॉक्टर की झाड़ियों में मिली लाश, सिर में गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Murder Case: रायगढ़ जिले में बीती रात घर से घुमने के लिए निकले एक झोलाछाप डॉक्टर की लाश जामगांव-बेहरापाली के बीच झाड़ियों में मिली है।
2 min read
Google source verification
Crime News

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Murder Case: रायगढ़ जिले में बीती रात घर से घुमने के लिए निकले एक झोलाछाप डॉक्टर की लाश जामगांव-बेहरापाली के बीच झाड़ियों में मिली है। इसकी सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।

इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरपाली और जामगांव के ग्रामीणों का आना-जाना शुरू हुआ तो लोगों ने देखा की कुर नाला पर बने रपटा पुल से कुछ दूर आगे कोलाईबहाल सीमा के पास एक युवक की लाश कपड़ों से ढका हुआ था। साथ ही उसके पास उपचार करने वाले बैग और कुछ कागजात भी बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल निरीक्षण के बाद शव से कपड़ा हटा कर ग्रामीणों से उसकी पहचान कराई, इससे उसकी पहचान बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान (40 वर्ष) झोलाछाप डॉक्टर के रूप में हुई, जिससे इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। इस दौरान परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका कहना था कि बुधवार की शाम को अपने बाइक से घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया है।

सिर में चोट के निशान

मामले की सूचना मिलने के बाद चक्रधरनगर पुलिस, साइबर और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

भाई ने जताई शंका

इस संबंध में मृतक के भाई का कहना है कि गांव के दो लोगों से पूर्व में विवाद हुआ था, जिससे संदेह है कि उन्हीं लोगों ने सत्यानंद की हत्या कर लाश को फेक दिया है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। इससे अब पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।