कोरबा

CG News: युवती को खुदकुशी के लिए नाबालिग ने उकसाया, वजह जानकर आपकी भी फटी रह जाएंगी आंखें

CG News: मामला इतना बढ़ गया कि नाबालिग लड़के ने लड़की को भला-बुरा कहा। उसने लड़की को खुदकुशी के लिए भी उकसाया। परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 1:15 PM IST
फांसी लगाकर की खुदकुशी ( File photo patrika )
फांसी लगाकर की खुदकुशी ( File photo patrika )

CG News: जवान युवती की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़के पर केस दर्ज किया है। लकडे़ पर युवती को खुदकुशी का उकसाने का आरोप है। मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी चौकी से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की एक युवती नाबालिग लड़के के संपर्क में थी।

नाबालिग लड़के परेशान लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाया

दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों वीडियो कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भी एक-दूसरे से संपर्क में थे। दोनों के एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच अप्रैल की पहली तारीख को दोनों के बीच अपने संबंधाें को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि नाबालिग लड़के ने लड़की को भला-बुरा कहा। उसने लड़की को खुदकुशी के लिए भी उकसाया। परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

CG News: पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। छानबीन के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत और संदेशों को संबंधित मोबाइल कंपनी के जरिए प्राप्त किया। इसके आधार पर पुलिस ने लड़के से पूछताछ की। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसे बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

Updated on:
13 Apr 2025, 1:15 PM IST
Published on: