घटना की जानकारी पुलिस को मृतक के साथ गए साथी भवानी ध्रुव ने दी। ( Rajnandgaon Police ) पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। टीआई जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ पहले भी डोंगरगढ़ थाना में 3 प्रकरण मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं ऑर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध हैं। बालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।