4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: महिला ने चेन-स्नेचर को 2 बार जमीन पर पटका, भागा फिर कपड़े बदलकर दोबारा आया लेकिन…

CG Crime news: सीसीटीवी में एक युवक नजर आया। एसीसीयू टीम ने आरोपी भरत गुप्ता (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 7 चेन स्नेचिंग का खुलासा किया

2 min read
Google source verification
CG Crime news, Bhilai police

CG Crime News: शहर में चेन स्नेचिंग कर लोगों की नींद उड़ा देने वाला बदमाश पकड़ा गया। एक महिला की बहादुरी के कारण वह पुलिस की पकड़ में आया। पुलिस ने आरोपी के जूते को क्लू मानकर मामले की तस्दीक करने लगी और हथखोज स्थित उसके घर तक पहुंच गई।

CG Crime News: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि नेवई और मोहन नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग घटनाएं लगातार हो रही थी। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू की टीम आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच चेन स्नेचर मोहन नगर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में एक महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश कर रहा था।

बहादुर महिला ने उसकी गाड़ी को दौड़कर पकड़ा और दो बार गाड़ी समेत उसे पटक दिया। ( Bhilai crime news) आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी में एक युवक नजर आया। एसीसीयू टीम ने आरोपी भरत गुप्ता (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 7 चेन स्नेचिंग का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: पुलिस के डर से शोले का वीरू बना युवक, साढ़े छह घंटे टावर पर चढ़ा रहा फिर…नीचे उतारने पुलिस के छूटे पसीने

CG Crime News: सीसीटीवी फुटेज में जूते से पकड़ में आया

डीएसपी नायक ने बताया कि पहली बार आरोपी ने महिला के साथ वारदात किया। वह पूरी तरह से अपनी शरीर को ढक कर रखा था। जूता सफेद रंग का पहना था। दूसरी बार जब वह गाड़ी लेने के लिए आया तो कपड़े और हेलमेट बदल दिया, लेकिन जूते नहीं बदला। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी यही है। दूसरी बार फुटेज में चेहरा भी स्पष्ट था। टीम ने मुखबिर से उसकी पतासाजी की। वह हथखोज का निकाला। उसे घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बेहद शातिर है। पूर्व में नागपुर, रायपुर और दुर्ग में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है।

आरोपी की चूक बनी सुराग

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि आरोपी भरत गुप्ता मुंह में मास्क और स्कार्फ बांधा था। हेलमेट पहन कर वारदात को अंजाम देता था। सिंधिया नगर में महिला के साथ झपटमारी की लेकिन उसके विरोध के चलते उसे बाइक छोड़कर भागना पड़ा। वह कुछ दूर गया और हेलमेट, सारा कपड़ा उतारकर झाड़ियों में फेंक दिया। फिर टी-शर्ट और लोअर पहनकर दोबारा घटना स्थल गाड़ी लेने पहुंचा। इस वह दौरान जूता बदलना भूल गया।

बाइक से घूमकर देता था वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक से घूम कर रैकी करता था। सूनसान इलाके में वारदात को सुबह और शाम अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से 6 सोने की चेन व लॉकेट सहित घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया। 6 लाख 20 हजार रुपए की मशरुका बरामद किया है।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी कितना भी शातिर हो लेकिन कोई न कोई क्लू छोड़ ही जाता है। टीम ने अच्छा काम किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा है। लगातार चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरतार करने में सफलता मिली।

Story Loader