गुरुवार दोपहर 1.27 बजे बाबादीपसिंह नगर स्थिति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक उसे नीचे उतरने मिन्नते करते रहे, लेकिन नहीं उतरा। वैशाली नगर और क्राइम ब्रांच की टीम उसे उतरने की जद्दोजहद में लगी है। पुलिस के मुताबिक संदेही राहुल बंछोड़ वैशाली नगर थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। रात 8 बजे वह टावर से उतरा।