
Bhilai Crime News: इनकम टैक्स एडवोकेट महादेव कामनादान पाढी को शेयर ट्रेडिंग एवं आईपीओ के माध्यम से ठग ने 54 लाख 80 हजार रुपए की चपत लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि शांतिनगर सड़क-2 हाउस-210 निवासी इनकम टैक्स एडवोकेट महादेव कामनादान पाढी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि महादेव और उनकी प%ी सौदामनी पाढी का एसबीआई खाता लिंक है। शेयर ट्रेडिंग एवं आईपीओ के माध्यम से दोनों ऐप एचडीएफसी वीआईपी और टिगर ग्लोबल के दो लिंक शेयर व इनिशियल पब्लिक आफर (आईपीओ) से संबंधित हैं।
उसमें महादेव को एचडीएफसी सेक्यूरिटी 1008 से लिंक आया। डाउनलोड किया तो ट्रेडिंग का प्लेटफार्म खुला। ठग ने एक वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में 77 लोग जुड़े थे। आईपीओ शेयर मार्केट के एलांटमेंट थे। 5 जुलाई 2024 को शुरूआत में 20 हजार रुपए लगाए। दूसरे दिन 10 हजार रुपए लगाए। इस तरह और भी रकम यूपीआई के जरिए डाल दिए। इसके बाद पोर्टल में कंपनी ने एक दिन में 10 प्रतिशत का मुनाफा दिखाया। इसके बाद फिर से शेयर और अन्य कंपनी के शेयर आईपीओ के आवेदन पर महादेव को अलाट किया गया।
जिसमें 30 लाख, 4 लाख 50 हजार और फिर 3 लाख रुपए आरटीजीएस रतनाकर बैंक टाक रोड जयपुर राजस्थान में डाला। ग्लोबल इंफोटेक के नाम से खाता था। दूसरे आईपीओ को खरीदने के लिए आवेदन किया। जिसमें आईपीओ एलाट हुआ, लेकिन ग्रुप से पूरे सदस्य लेफ्ट हो गए। सभी मोबाइल बंद हो गए। इस तरह 54 लाख 80 हजार रुपए की ठगी हो गई।
Updated on:
28 Jul 2024 01:58 pm
Published on:
28 Jul 2024 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
