ऐसे में बलौदाबाजार प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों से अपील की है कि वॉट्सऐप, फेसबुक या दूसरे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी लिंक पर यूं ही क्लिक न करें। कृषि विभाग में उप संचालक दीपक कुमार नायक ने बताया, पीएम किसान योजना नाम से एक एप्लीकेशन का एपीके लिंक लगातार वायरल हो रहा है। यह साइबर फ्रॉड है।