कोरबा

CG News: महिला ने चौराहे पर कपड़े उतारकर किया हंगामा, आसपास मौजूद लोगों को भी गालियां दी, Video वायरल

Crime News: महिला अपने बच्चे के साथ एक ऑटो में सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान उसका ऑटो चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि बातचीत इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में तुरंत ऑटो से उतर गई और उसने अचानक अपने कपड़े उतार दिए।

2 min read
Nov 28, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार दोपहर एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना घटित हुई। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर एक महिला ने अचानक सड़क पर अपने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसका छोटा बच्चा भी उसके साथ मौजूद था, जिससे मौके पर मौजूद लोग और अधिक असहज और परेशान नजर आए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

रायपुर स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना: 2 साल की बच्ची को उठा ले गई अज्ञात महिला, CCTV फुटेज वायरल

CG News: ऑटो चालक से विवाद के बाद बढ़ा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ एक ऑटो में सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान उसका ऑटो चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि बातचीत इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में तुरंत ऑटो से उतर गई और उसने अचानक अपने कपड़े उतार दिए। इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज भी करने लगी।

इसके बाद वह अपने बच्चे का हाथ पकड़कर चौराहे की ओर बढ़ने लगी और लगातार राहगीरों से बहसबाजी करती रही। महिला की हरकतों से क्षेत्र में अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। लोग घटना को देखकर हैरान थे और बच्चा अपनी मां के साथ खड़ा रोता-बिलखता दिखाई दिया।

देखें Video

महिला और ऑटो चालक की पहचान अब तक नहीं

स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि महिला कौन है, कहां रहती है या किस वजह से विवाद हुआ, इनमें से किसी की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। साथ ही, जिस ऑटो चालक के साथ उसका झगड़ा हुआ था, उसकी पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने घटना को गंभीर बताते हुए ऑटो चालक के खिलाफ जांच की मांग की है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकी है।

ऑटो संघ की प्रतिक्रिया

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आज़म खान ने वायरल वीडियो के आधार पर कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि विवाद किस ड्राइवर से हुआ था, लेकिन जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आती है, संबंधित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को शिकायत नहीं मिली

मामले में कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कोतवाली थाना या संबंधित चौकी में अब तक इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सतर्क है और यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है, तो घटना की पूरी जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बढ़ रही चर्चा

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग महिला की मनःस्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि यदि ऑटो चालक ने किसी प्रकार की अभद्रता की है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस (CG News) और ऑटो संघ दोनों ही इस मामले में तथ्यों की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। घटना के कारण स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दुकान में घुसकर युवक को चाकू से गोद डाला, जमीन में घसीटा फिर गला रेता… मौके पर पहुंचीं थीं एसपी

Published on:
28 Nov 2025 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर