कोरबा

Korba Rape Case: महिला अधिकारी से दुष्कर्म, बोलीं- प्यार में सबकुछ हुआ, जब शादी की बात आई तो.. आरोपी गिरफ्तार

Korba Rape case: शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मंड़ी सचिव को गिरफ्तार कर लिया है…

2 min read
Feb 21, 2026
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- ANI)

Korba Rape case: कोरबा में शादी का झांसा दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने कृषि उपज मंडी घरघोड़ा रायगढ़ के मंडी सचिव राहुल साहू (33) को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल पर समकक्ष एक महिला अधिकारी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी राहुल को कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Rape with Woman: कांग्रेसी सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, महिला की शिकायत से हड़कंप, FIR दर्ज

Korba Rape case: कार्य के दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में राहुल साहू कृषि उपज मंडी कटघोरा में मंडी सचिव के पद पर कार्यरत था। कार्य के दौरान राहुल एक युवती के सम्पर्क में आया। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। राहुल के बुलावे पर युवती कटघोरा आना जाना करती थी।

आरोपी, कृषि उपज मंडी सचिव, राहुल साहू गिरफ्तार

भरोसा जीतकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि राहुल ने शादी का झांसा देकर भरोसे में लिया और कटघोरा के एक मकान में दुष्कर्म किया। उसका मिलना जुलना जारी रहा। इस बीच राहुल का तबादला कटघोरा से कृषि उपज मंडी घरघोड़ा में मंडी सचिव के पद पर हो गया। लेकिन दोनों के बीच मेल मुलाकात का दौर जारी रहा। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया। इसी माह फरवरी के पहले हफ्ते में युवती संग राहुल की शादी होने वाली थी। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।

युवक ने शादी से किया इनकार

युवती के सम्पर्क करने पर यह कहते हुए ने शादी से मना कर दिया, जो हो जाए वह (राहुल) शादी नहीं करेगा। इस घटना से युवती परेशान हो गई। वह राहुल के खिलाफ शिकायत लेकर कटघोरा थाना पहुंची। पुलिस ने राहुल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को कृषि उपज मंडी घरघोरा से गिरफ्तार कर लिया। उसे कटघोरा की एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कटघोरा थानेदार धरमनारायण तिवारी ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के आरोप में राहुल साहू को गिरफ्तारी किया है। उसकी वर्तमान पदस्थापना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव के पद पर है।

Updated on:
21 Feb 2026 03:32 pm
Published on:
21 Feb 2026 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर