
CG Rape Case:कोरबा में लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर शादी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर लड़की को ब्लैकमेलिंग कर तीन लाख 75 हजार रुपए वसूलने और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का परिचय राहुल शर्मा नाम के युवक से हुई थी। लकड़ी युवक पर भरोसा करने लगी थी। एक दिन राहुल के बुलावे पर लड़की कटघोरा गई। लड़की का आरोप है कि युवक ने उसे कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दिया। उसे (Korba Rape News) चक्कर आने लगा। तब थोड़ी देर रूकने के बाद लड़की को लेकर उसके घर छोड़ने के लिए बांकीमोंगरा निकला। लेकिन रास्ते में राहुल लड़की को ढेलवाडीह के जंगल में ले गया। उससे दुष्कर्म किया।
संबंधों का वीडियो बनाकर अपने पास रख लिया। लड़की का आरोप है कि वीडियो दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी देता रहा। इसके जरिए कई बार संबंध बनाया। लड़की को अपने साथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विशाखापटनम तक ले गया। इस अवधि में लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख 75 हजार रुपए वसूल किया। इस बीच लड़की की सगाई तय हो गई।
CG Rape Case: इसकी जानकारी राहुल को होने पर उसने अपने स्तर पर लड़की के सगाई के बारे में पता लगाया और लड़के का मोबाइल नंबर खोजकर वीडियो भेज दिया। यह देखने के बाद वर पक्ष ने शादी तोड़ दिया। तंग होकर लड़की राहुल के खिलाफ शिकायत लेकर बांकीमोंगरा थाने पहुंची।
पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर राहुल की पतासाजी की। इस बीच राहुल बांकीमोंगरा स्थित अपने घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी। उसके जशपुर जिले (Chhattisgarh Rape Case) के बगीजा थाना अंतर्गत गांव सुलेशा में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस की एक टीम भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।