8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदगी! युवक ने नाबलिग को बनाया अपना शिकार, नया मकान दिखने के बहाने ले गया घर, फिर बंद कमरे में किया कांड…

CG Rape News: 16 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ 20 मार्च 2022 को नवापारा बाजार जा रही थी। इसी दौरान तकेश्वर साहू (21साल) गोबरा नवापारा निवासी ने अपना नया मकान दिखाने के बहाने वहां दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
Google source verification
crime_news.jpg

Raipur Rape News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल की कैद और 6000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं पीड़िता किशोरी के पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपए देने की अनुशंसा की गई है। विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया 16 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ 20 मार्च 2022 को नवापारा बाजार जा रही थी। इसी दौरान तकेश्वर साहू (21साल) गोबरा नवापारा निवासी ने अपना नया मकान दिखाने के बहाने वहां दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े: CG Transfer 2024: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर ऑपरेशन, 13 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला...देखें List

शोरगुल मचाने पर स्थानीय लोगों के एकत्रित होने पर भाग निकला। घटना के बाद किशोरी ने परिजनों के साथ जाकर गोबरा नवापारा थाना में शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार किया। वहीं प्रकरण की जांच करने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान करवाए गए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई।

यह भी पढ़े: जॉली हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मुंबई के प्रेमी ने ही महिला को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद...जानकर दहल जाएगा दिल