कोरबा

CG Rape Case: नशे में धुत युवक की हैवानियत, घर में घुसकर बीमार महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Rape Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा में नशे की हालत में युवक ने बिस्तर पर असहाय पड़ी बीमार महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया...

2 min read
Apr 01, 2026
rape: फाइल फोटो पत्रिका

CG Rape Case: मामूली जान-पहचान के बाद युवक को घर आमंत्रित करना एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। युवक की नीयत घर की बीमार महिला पर पड़ गई, जो बिस्तर से उठ नहीं पाती। पूरा मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पथरीपारा में महिला के साथ नशे की हालत में एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

Gang Rape: आधी रात घर से उठाकर आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार, ग्राम समिति पर मामला दबाने का आरोप

जानें क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के परिजनों के साथ आरोपी घर आया था। इसके कुछ देर बाद सोमवार की शाम को वह नशे की हालत में वापस लौटा। पहले उसने बच्चों को बहाना कर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से दुष्कर्म को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी नशे की हालत में था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लगभग 30 वर्षीय महिला करीब एक साल से बीमार चल रही है, जो पीलिया से ग्रस्त है। परिजन उसका उपचार निजी अस्पताल में करा रहे हैं। लंबी बीमारी के कारण महिला को चलने-फिरने में परेशानी होती है। लिहाजा वह बच्चों के साथ घर में ही रहती है। सोमवार को भी महिला बच्चों के साथ घर में थी।

पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया

घटना की जानकारी होने पर सोमवार की शाम को वार्ड पार्षद सहित बस्तीवासी भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने डायल 112 के अलावा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की मदद से पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस घटना से बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस विषय में सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला का कथन दर्ज किया गया है। इसी कथन के आधार पर एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है, जिसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

होली की रात युवती से हैवानियत, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश- बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में होली की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवती को जबरन वाहन में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

CG Crime News: मीटिंग के नाम पर लॉज में बुलाया, फिर बदमाश ने की हैवानियत की सारी हदें पार.. महिला के शरीर पर मिले नाखून के निशान

Updated on:
01 Apr 2026 04:06 pm
Published on:
01 Apr 2026 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर