कोरबा

CG Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी भीषण टक्कर, मासूम समेत 6 लोग घायल…मची चीख पुकार

CG Road Accident: तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच माह बच्चा सहित छह लोग घायल हो
2 min read
• •
Updated: 29 May 2024, 4:51 PM IST
CG Road Accident

CG Road Accident: कोरबा-उरगा मुख्य मार्ग के गौमाता चौक के पास तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच माह बच्चा सहित छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच माह का बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी वैष्णो देवी मंदिर के पास रहने वाले दो परिवार एक ऑटो में सवार होकर कुदुरमल स्थित मंदिर जा रहे थे। गौ माता चौक के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही बस क्रमांक सीजी 15 डीआर 4718 के चालक ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दिया। ऑटो में सवार यात्री सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर आए और एंबुेंलस को फोन किया।

CG Road Accident: एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक कबीर दास ने बताया कि उसके ऑटो में उसकी पत्नी सुशीला बाई महंत और उसकी बेटी के अलावा वैष्णो दरबार मंदिर में रहने वाली महाराज की पत्नी गीता तिवारी, एक महिला और 5 माह की बच्ची साथ में थी। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

उड़ते राखड़ के गुबार से आवाजाही मुश्किल ऑटो चालक ने बताया कि गौ माता चौक के पास सड़क किनारे राखड़ गिरा हुआ था। एक तेज रफ्तार ट्रेलर वहां से गुजरा। राखड़ के गुबार की वजह से सामने कुछ दिखाई नहीं दिया। इस बीच सामने से आ रही यात्री बस सामने से टक्कर मार दी।

Updated on:
29 May 2024, 4:51 PM IST
Published on: