कोरबा

CG Theft Case: गजब की चोरी है… व्यापारी के घर से अलमारी ही ले गए चोर, फिर 300000 रुपए नगद समेत लाखों का माल किया पार

CG Theft Case: अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 1:18 PM IST
Feature image

CG Theft Case: कोरबा में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बड़ी चोरियाें को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। एक बार फिर से चोरों ने पसान क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। व्यापारी के घर में सेंधमारी करते हुए चोर आलमारी को ही काफी दूर तक ले गए और आलमारी तोड़कर साढ़े तीन लाख नकदी रकम समेत सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ करते हुए लाखों की चोरी कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। कोरबा के पसान क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मिष्ठान्न व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी कर भीतर घुसे फिर अलमारी को अपने साथ काफी दूर ले गए, जहां उसे तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम और सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

चोर किचन में सेंधमारी कर पहले भीतर घुसे, फिर भारी-भरकम आलमारी को बाहर निकालकर कुछ दूर ले गए फिर उसे बड़े आराम तोड़ा और लॉकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम,सोने चांदी के जेवरात ले उड़े। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन उससे भी कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य जुटाया। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Updated on:
6 Jun 2024, 1:18 PM IST
Published on: