1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Theft Case: एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के डिप्टी डायरेक्टर के घर में घुसे चोर, 10 लाख से ज्यादा का माल लेकर हो गए फुर्र

CG Theft Case: सूटकेस में सोने-चांदी के जेवर, नगदी व मकान के दस्तावेज थे। उसमें 10 लाख से ज्यादा का सामान है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 3 Jun 2024, 11:51 AM IST

CG Theft Case

CG Theft Case: रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोला। लाखों का माल लेकर भाग निकले। इसकी जानकारी होने पर मकान मालिक ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में सूटकेस ले जाते हुए एक संदिग्ध चोर नजर आया है। पुलिस के मुताबिक अमलीडीह निवासी अब्राहम जॉन एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के डिप्टी डायरेक्टर हैं और गोंदिया में उनकी पोस्टिंग हैं। करीब एक सप्ताह से अपने परिवार सहित बाहर थे।

यह भी पढ़ें: CG Theft Case: सूने मकानों पर चोरों की नजर, 3 घरों से नगदी-गहने सहित स्कूटी लेकर फरार, पता लगाने में पुलिस भी नाकाम

शुक्रवार को उनका परिवार रायपुर पहुंचा, तो घर का ताला टूटा (CG Theft Case) मिला। फर्स्ट लोर की आलमारी में रखा वीआईपी सूटकेस गायब था। सूटकेस में सोने-चांदी के जेवर, नगदी व मकान के दस्तावेज थे। उसमें 10 लाख से ज्यादा का सामान है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया। इसके बाद सूटकेस लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उसका पता नहीं चल पाया है।

CG Theft Case: आशंका- चोर के अलावा उसके साथी भी होेंगे

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें जॉन के घर से एक चोर (CG Theft Case) प्रवेश करते हुए और सूटकेस लेकर बाहर निकलते दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि फुटेज में दिख रहे चोर के अलावा उसके साथी भी आसपास होंगे। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें: CG Theft Case: जागते रहो, पुलिस सो रही… राजनांदगाव में एक ही कैंपस के 3 घरों में चोरी

लगातार हो रही चोरियां

शहर में लगातार चोरियां हो रही हैं। इससे पहले भी राजेंद्र नगर इलाके में स्टील कारोबारी के घर चोरी हुई थी। टिकरापारा, कबीर नगर में भी बढ़ी चोरियां हो चुकी हैं। कबीर नगर चोरी (CG Theft Case) के आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। पहले रेकी करते हैं। इसके बाद रात में चोरी को अंजाम देते हैं। खासकर छुट्टियों और शादी में बाहर जाने वालों के घरों में चोरी को अंजाम दे रहे हैं।