1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Theft Case: जागते रहो, पुलिस सो रही… राजनांदगाव में एक ही कैंपस के 3 घरों में चोरी

CG Theft Case: पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। चोरों का फुटेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 31 May 2024, 12:41 PM IST

CG Theft Case: शहर सहित जिले में चोर गिरोह सक्रिय है। चोर सूने मकानों को निशाना बना कर चोरी की घटना का अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। बुधवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के साईं दर्शन कॉलोनी में दिन दहाड़े एक ही कैंपस के तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार साईं दर्शन कॉलोनी में गुप्ता परिवार का घर है। गुप्ता परिवार ने घर के ऊपर के दो कमरों को किराया पर दिया हुआ है। गुप्ता परिवार बैजनाथ धाम में दर्शन के लिए गए हुए हैं। वहीं उसके दोनों किराएदार भी कहीं बाहर हैं। ऐसे में चोरों (CG Theft Case) ने सूने घर को टारगेट करते पहले गुप्ता के घर का ताला तोड़ कर जेवरात व अन्य सामान की चोरी करने के बाद किराएदारों के घरों में भी सेंधमारी कर लाखों के सामान चोरी कर फरार हो गए हैं। तीनों घरों से कितने की जेवरात व सामानों की चोरी हुई है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में था परिवार, पड़ोसी ने कॉल कर बताया कि मकान के ताले टूटे, 3.49 लाख रुपए ले उड़े चोर

पीड़ित परिवारों के लौटने के बाद ही चोरी (CG Theft Case) हुए सामानों की जानकारी सामने आएगी। इन घरों में चोरी का खुलासा तब हुआ जब गुप्ता परिवार का परिचित बुधवार शाम को घर में लाइट जलाने गया। इस दौरान गुप्ता और उसके किराएदारों के घरों का ताला टूटा हुआ था। घटना की जानकारी गुप्ता परिवार को दे दी गई है।

पुलिस को भी मामला की सूचना दी गई है। बसंतपुर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। चोरों का फुटेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस इस आधार पर विवेचना में जुटी है।

टीआई सत्यनारायण देवांगन का कहना है कि साईं दर्शन कॉलोनी में सूने घरों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना हुई है। चोरों की हरकत फुटेज सीसीटीवी में कैद है।

CG Theft Case: गश्त पर सवाल

बसंतपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही है। पखवाड़ा भर पहले क्षेत्र केवीआईपी रोड स्थित एक चार्टेट एकाउंटेंट के ऑफिस के वेटिंलेशन में लगे कांच को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने 3 लाख रुपए नकदी रकम व 2 लाख के सोने के सिक्के की चोरी कर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: चोरों का आतंक! सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी लेकर हुए फरार, दहशत

सप्ताहभर पहले लक्ष्मी नगर में भी दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोड़ कर नकदी रकम व लाखों के जेवरात चोरी (CG Theft Case) होने का मामला सामने आया था। वहीं क्षेत्र में सट्टा-जुआ व अवैध शराब बिक्री जैसे कारोबार लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि पुलिस सक्रियता का दावा कर रही है।