कोरबा

CG Train late: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, कई ट्रैन हो रहे late, जानें…

CG Train late: कोरबा जिले में उमस भरी गर्मी के बीच यात्री ट्रेनों की लेटलतिफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2025, 2:01 PM IST
यात्री परेशान! 7 घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची आजाद हिंद एक्सप्रेस, सभी ट्रेने चल रही लेट..

CG Train late: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उमस भरी गर्मी के बीच यात्री ट्रेनों की लेटलतिफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबी दूरी के साथ बिलासपुर-कोरबा के मध्य चलने वाली गाड़ियों के परिचालन की भी गति धीमी है। शुक्रवार को लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय लगभग सवा घंटे देरी से कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची।

CG Train late: गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी

इसका कोरबा पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11.15 बजे है। जबकि यह गाड़ी दोपहर लगभग 12.25 बजे के बाद पहुंची है। इसके अलावा बिलासपुर से कोरबा के मध्य चलने वाली मेमू लोकल भी एक घंटे विलंब से कोरबा पहुंची।

लोग सुबह समय पर गंतव्य तक पहुंचे, इसके लिए सुबह की गाड़ी से सफर कर रहे हैं। लेकिन विलंब की वजह से परेशानी बढ़ रही। सूर्य किरणें तेज हो जाती है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में सफर करना पड़ रहा है। यह समस्या एक दिन की नहीं है, बल्कि आए दिन इसी समस्या से लोगों को जुझना पड़ रहा है।

सवा घंटे विलंब से कोरबा पहुंची लिंक एक्सप्रेस, मेमू भी लेट

रेलवे प्रबंधन ने कुछ वर्ष पहले कोरबा रेलखंड में ऑटो सिग्नलिंग के कार्य होने के बाद ट्रेनाें की लेटलतिफी में सुधार के दावे किए गए थे। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। यात्रियाें का कहना है कि पूर्व में प्रबंधन ऑटो सिग्नलिंग का हवाला दिया जा रहा था। प्रबंधन का ध्यान कोयला लदान पर अधिक है। इसके लिए गाड़ियों को आउटर पर खड़ी कर दी जाती है। इसकी वजह से आए गाड़ियां आए दिन विलंब से पहुंच रही है।

Updated on:
10 May 2025, 2:01 PM IST
Published on: