इन दिनों बिलासपुर मंडल के अलग-अलग स्टेशनों में लाइन कनेक्टिविटी व विद्युतिकरण का कार्य किए जाने के कारण रेलवे विभाग द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन रद्द कर दिया है। वहीं जो एक-दो एक्सप्रेस ट्रेने चल रही है, वह भी घंटों विलंब से चल रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोकल स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जब त्यौहारी सीजन शुरू होने के कारण लोगों का बाहर आना-जाना भी शुरू हो गया है।