सिपाही जितेंद्र ने 15 अक्टूबर को युवती को फ़ोन कर कुछ और कागजात लेकर 16 अक्टूबर को थाने बुलाया। युवती थाने पहुंची तब सिपाही जितेंद्र ने युवती के परफ्यूम की तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही सुन्दर है।
कोरबा. एक युवती ने जिले के कुसमुंडा थाने में पदस्थ सिपाही जितेंद्र कुमार जायसवाल के खिलाफ जबरन अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। साथ युवती ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला बीते महीने का है। पीड़ित युवती ने 25 सितंबर को शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसे 6 अक्टूबर को कुसमुंडा थाने से फोन कर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। जिसके बाद वह 9 अक्टूबर को थाने पहुंची।
थाने में मौजूद सिपाही जितेंद्र ने 15 अक्टूबर को युवती को फ़ोन कर कुछ और कागजात लेकर 16 अक्टूबर को थाने बुलाया। युवती थाने पहुंची तब सिपाही जितेंद्र ने युवती के परफ्यूम की तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही सुन्दर है।
सिपाही यही नहीं रुका उसने सेवा शुल्क के नाम पर युवती को साथ में लॉन्ग ड्राइव पर चलने और अन्य अश्लील बातें करने लगा। यही नहीं जब युवती ने इसका विरोध किया टी सिपाही ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया।
आपको बतादें कि सिपाही जितेंद्र जायसवाल का रिकॉर्ड पहले से काफी खराब बताया जाता है।बिलासपुर से 5 साल पहले उसका स्थांनांतरण कोरबा हुआ था। जहां दर्री थाने में उसकी कई शिकायतें मिलने के बाद उसे कुसमुंडा थाना भेजा गया था। यहां भी वो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।