कोरबा

भाजपा : टिकट से पहले दावेदारों के बीच शीतयुद्ध, जानिए किसे और कैसे मिलेगी टिकट

- विधानसभावार दावेदार अपने क्षेत्र के मंडल के पदाधिकारियों को लग गए हैं साधने में
less than 1 minute read
Oct 12, 2018
भाजपा : टिकट से पहले दावेदारों के बीच शीतयुद्ध, जानिए किसे और कैसे मिलेगी टिकट
भाजपा : टिकट से पहले दावेदारों के बीच शीतयुद्ध, जानिए किसे और कैसे मिलेगी टिकट

कोरबा. टिकट से पहले भाजपा के दावेदारों के बीच शीतयुद्ध शुरू हो चुका है। १३ या १४ अक्टूबर को पर्यवेक्षकों के सामने दावेदारों के लिए मतदान होगा। जिसके पक्ष में अधिक वोट उसी को मिलेगी टिकट। बीजेपी इस बार टिकट फार्मूले के लिए नया विकल्प आजमाने जा रही है। प्रत्याशी थोपने के बजाए उस विधानसभा के पदाधिकारियों के बीच से चुनने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। १३ या १४ को भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक पहुंचेंगे।

विधानसभावार दावेदारों के लिए पदाधिकारी अपना मत देंगे। जिले में भाजपा के कुल १९ मंडल हैं। इसमें कोरबा विधानसभा में कुल चार मंडल, कटघोरा में पांच, पाली तानाखार मेें छह और रामपुर विधानसभा में पांच मंडल हैं। मंडल के अध्यक्ष और दो-दो महामंत्री, पार्षद, एल्डरमेन, नेता प्रतिपक्ष, नगर पंचायत और पालिका के अध्यक्ष सहित कार्यसमिति के सदस्य वोट देंगे। अधिक मत मिलने पर टिकट पक्का हो सकेगा।

इसे देखते हुए विधानसभावार दावेदार अपने क्षेत्र के मंडल के पदाधिकारियों को साधने में लग गए हैं। कोरबा विधानसभा से विकास महतो, अशोक चावलानी, नवीन पटेल, डॉ राजीव सिंह, हित्तानंद अग्रवाल दौड़ में शामिल हैं। वहीं रामपुर से ननकीराम कंवर, टिकेश्वर राठिया, सुखबाई कंवर कटघोरा विधानसभा से लखनलाल देवांगन, ज्योतिनंद दुबे, आत्मानारायण पटेल शामिल हंै। पाली तानाखार से देवी सिंह टेकाम, श्यामलाल मरावी, रेणुका राठिया, पवन सिंह दौड़ में है।

Published on:
12 Oct 2018 12:21 pm