कोरबा

कॉलेज के प्रोफेसर ने मित्र के साथ मिलकर अपने ही दामाद को रास्ता रोककर पीटा, अब मामला पहुंच गया थाने

लिस ने रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया

2 min read
May 03, 2018
लिस ने रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया

कोरबा . कॉलेज के प्रोफेसर ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दामाद की पिटाई कर दी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया है।


घटना रामपुर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि भैसमा कॉलेज के प्रोफेसर आरके सिंह और उसके साथी राजेश राव के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि दो साल पहले आरके सिंह ने रविशंकर नगर में रहने वाले दामाद मनीष नाग से डेढ़ लाख रुपए उधार लेकर एक व्यक्ति को दिलाया था। बदले में गारंटी के तौर पर आरके सिंह के दोस्त राजेश राव ने एक चारपहिया गाड़ी मनीष को दिया था।

ये भी पढ़ें

पुनर्वास और नौकरी की मांग के लिए विस्थापितों ने 6 घंटे के लिए बंद करा दी Asia की सबसे बड़ी कोयला खदान

मनीष चारपहिया गाड़ी का उपयोग कर रहा था। मंगलवार शाम मनीष बालको नगर जा रहा था। मनीष का आरोप है कि आरामशीन इलाके में प्रोफेसर और उसके साथी ने रोक लिया। चारपहिया वाहन और रुपए को लेकर विवाद हुआ। आरके सिंह और राजेश ने मिलकर मनीष की पिटाई कर दी।

रिपोर्ट लिखाने रामपुर चौकी पहुंच गए
मनीष के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने रामपुर चौकी पहुंच गए। इसबीच मनीष, उसकी सास और पत्नी भी रामपुर चौकी पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद प्रोफेसर आरके सिंह और उसके साथी राजेश राव के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया है। मनीष के खिलाफ भी पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

---------------

दो किशोरी लापता
कोरबा. बांकीमोंगरा एव बांगो थाना अंतर्गत दो किशोरी लापता हो गयी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत जंगल साइड निवासी सरोजनी 17 30 अपै्रल की रात 8:30 बजे से लापता हो गयी। परिजनों ने बांकीमोंगरा निवासी प्रिंस तिवारी पर भगाने का आरोप लगाया है। बांगो थाना अंतर्गत निवासी शालिनी मिंज 12 अपै्रल से लापता हो गयी है। मामले में रवि देवांगन पर भगाने का शंका जताया है।

ये भी पढ़ें

पढि़ए किस अधिकारी को क्या मिला दायित्व- कलेक्टर ने अधिकारियों को दी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी
Published on:
03 May 2018 10:04 am
Also Read
View All