23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढि़ए किस अधिकारी को क्या मिला दायित्व- कलेक्टर ने अधिकारियों को दी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन किया

3 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 02, 2018

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन किया

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन किया

कोरबा . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मो कैसर अब्दुल हक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में संशोधन करते हुये जिला मुख्यालय में पदस्थ/कार्यरत अधिकारियों के मध्य कार्य संपादित करने हेतु अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त कार्य विभाजन किया है।

अधिकारियों के नाम एवं पदनाम, सौपेंं गये कार्य का विवरण इस प्रकार है। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को शिक्षा विभाग, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला लोक शिक्षा समिति, खादी ग्रामोद्योग, कृषि एवं उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग/दुग्ध डेयरी, मत्स्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं विकलांग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, प्रधानमंत्री सड़क योजना/मुख्यमंत्री सड़क योजना, जलसंसाधन विभाग, रोजगार कार्यालय, रेशम विभाग, ग्राम सुराज/लोक सुराज, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, जिला साक्षरता विभाग, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य। इसी प्रकार नगर निगम के आयुक्त रणबीर शर्मा, आईएएस को को नगर एवं ग्राम निवेश, (जिला शहरी विकास अभिकरण) डूडा, स्टेडियम और स्पोर्ट काम्पलेक्स, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगरीय निकाय की नस्ती, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य। प्रियंका ऋ षि महोबिया, राप्रसे अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी को दाण्डिक - अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोरबा (सम्पूर्ण जिला), लायसेन्स शाखा/शस्त्र लायसेन्स नवीनीकरण का अधिकार। राजस्व अन्तर्गत - जिला कोरबा के अनुविभाग कटघोरा एवं पोड़ीउपरोड़ा के अंतर्गत तहसील कटघोरा पाली एवं पोड़ीउपरोड़ा के छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के तहत प्रस्तुत अपील पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरणों का निराकरण (धारा 165, 6 को छोड़कर), राजस्व अनुविभाग/तहसील के अधीनस्थ न्यायालयों एवं कार्यालयों की व्यवस्था के अनुसार निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण,

हिन्दू विवाह अधिनियम के अधीन अधिकारी एवं विशेष विवाह अधिकारी, नजूल पट्टो का नवीनीकरण व नजूल 2ााखा के ऐसे प्रकरण व नस्तियों में जिसमें कलेक्टर के आदेश अनिवार्य न हो अपर कलेक्टर के रुप में अंतिम निराकरण। जिला विभागीय जांच अधिकारी कोरबा, वित्त स्थापना (नोडल अधिकारी), अपीलीय अधिकारी सूचना का अधिकार अधिनियम जिला कार्यालय कोरबा, सत्कार शाखा के कार्यो पर मार्गदर्शन एवं नियंत्रण के अलावा प्रभारी अधिकारी - रेल कारीडोर परियोजना, भू-अर्जन/भू-बंटन/पुनर्वास, पासपोर्ट, छ.ग. निक्षेप अधिनियम 2005, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण/लोक निर्माण (भवन-सड़क) सेतु निर्माण, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला पंजीयक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, खाद्य शाखा, होम गार्ड, खनिज शाखा की नस्ती परीक्षण उपरांत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये जाने, जिला पर्यावरण संरक्षण मण्डल, उद्योग/पर्यावरण/श्रम/औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य विकास कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य विभाग, उपरोक्त शाखाओं/कार्यालयों की नस्तियों का परीक्षण उपरांत कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगें।


अपर कलेक्टर महोबिया शासकीय कर्मचारियों के लिए उत्तराधिकार/संरक्षण प्रमाण-पत्र जारी करना, तहसीलदार/अधीक्षक/सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं अन्य कार्यपालिक तृतीय श्रेणी अधिकारियों जिला कार्यालय स्तर के कार्यालय सहायक ग्रेड-2 एवं 3 व भृत्य के यात्रा भत्ता एवं औषधि देयक तथा सामान्य भविष्य निधि के सामान्य परिस्थिति में अग्रिम/आंशिक आहरण की स्वीकृति एवं अवकाश स्वीकृति, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (वित्त एवं भू-अभिलेख) के सामान्य भविष्य निधि/विभागीय भविष्य निधि से आंािक/अग्रिम आहरण की स्वीकृति, सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक/लिपिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि/समूह बीमा योजना की जमा राशि का अंतिम भुगतान तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभागीय भविष्य निधि खाता में जमा राशि भुगतान। ऐसे प्रकरणों को छोड़कर जिनमें कलेक्टर की अनुमति आवश्यक हो, शासन के नियमों व निर्देशो के अनुरुप टेलीफ ोन,विद्युत,पीओएल. एवं वाहन मरम्मत के देयकों की स्वीकृति, जन सूचना प्रथम अपीलीय अधिकारी, छग वित्तीय संहिता के नियम 100 के अंतर्गत रुपये 20.000 तक संबंधित शाखाओं के आवर्ती व्यय के स्वीकृति के अधिकार, लोक सभा/राज्य सभा/विधान सभा के उत्तर समय पर भिजवाना, (नोडल अधिकारी), संजीवनी कोष के प्रकरणों में भाग-2 पर कलेक्टर की ओर से हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत, शाखाओं की नस्तियों एवं प्रकरणों का अंतिम निराकरण करेगें। नेपाल सिंह नैरोजी, रा.प्र.से. अपर कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी - सिटी मजिस्ट्रेट, किराया औचित्य निर्धारण, 2ाोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करना, जनगणना, यातायात जिला सड़क सुरक्षा, वरिष्ठ लिपिक शाखा अतिरिक्तवरिष्ठ लिपिक शाखा, परीक्षा शाखा, व्यवहारवाद शाखा, तम्बाखू उत्पादन अधिनियम 2003, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र, नापतौल विभाग, गृह निर्माण मंडल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 20 सूत्रीय 15 सूत्रीय, अल्प बचत, रेंट कंट्रोल शाखा, छ.ग. साहूकारी अधिनियम 1934, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।


निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी - विशेष कक्ष, सांख्य लिपिक, पुरातत्व पर्यटन एवं सांस्कृति, नजूल शाखा, शिकायत.जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ/जनदर्शन/समय सीमा, अभिलेख प्रकोष्ठ (राजस्व एवं आंग्ल) प्रतिलिपि शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व व कार्यालय निरीक्षण, मुद्रण शाखा, राजस्व आंकिक, प्रपत्र लेखन एवं मुद्रण (प्रपत्र शाखा), जन सूचना अधिकारी-कार्यालय कलेक्टर कोरबा, दस्तावेज प्रमाणित शाखा, सिटीजन हेल्पलाईन, आवक-जावक, दंगा पीडि़त 1984, पर्यावरण, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।


कमलेश नंदिनी साहू, रा.प्र.से. डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी - सामान्य निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन, भू-अधिलेख 2ााखा, राजस्व आपदा प्रबंधन एवं राहत शाखा ( सहायक अधीक्षक सामान्य शाखा की नस्ती), राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों में अंतिम स्वीकृति आदेश हेतु कलेक्टर के समक्ष नस्ती प्रस्तुत करेंगे, अज्ञात वाहन/सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों का अंतिम स्वीकृति आदेश हेतु कलेक्टर के समक्ष नस्ती प्रस्तुत करेंगे, आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के द्वारा ली जाने वाली मिटिंग एवं अन्य मीटिंग हेतु संधारित होने वाली जानकारी का अंतिम रुप से परीक्षण कर समय-सीमा में भेजना, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।


शिम्मी नाहिद, डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी - जिला नाजिर, वित्त एवं स्थापना, चिप्स/लोक सेवा केन्द्र, उच्च शिक्षा/तकनीकी शिक्षा, बैंक से संबंधित समस्त कार्य (लीड बैंक नोडल), जिला जेल, नवोदय विद्यालय, कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।