राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत बैंंकों को प्रदान किए गए भौतिक व वित्तीय लक्ष्य
कोरबा . नगर निगम आयुक्त रणबीर शर्मा ने बैंकों से कहा है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए बैंकों को प्रदान किए गए लक्ष्य को पूरा करें ताकि हितग्राहियों को समयसीमा में योजना का लाभ मिल हो सके। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य निर्धन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागार में आयुक्त रणबीर शर्मा ने बैंकों को मीटिंग ली। इस दौरान बैंकों को शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए व्यक्तिगत ऋ ण, समूह ऋ ण व बैंक लिंकेज आदि के लक्ष्य प्रदान किए गए। प्रदान किए गए लक्ष्यों की बैंकवार समीक्षा करते हुए आयुक्त रणबीर शर्मा ने बैंकों से कहा कि योजना के अंतर्गत प्रदत्त लक्ष्य की पूर्ति के लिएबैंकर्स पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ काम करें।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों एवं सामुदायिक संगठकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे बैंकों से आपसी समन्वय कायम करते हुए प्रकरणों की स्वीकृति के संबंध में त्वरित कार्यवाही करें ताकि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक के दौरान निगम के उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, मिशन मेनेजर कामेश उपाध्याय, मनीष कुमार भोई, अरविंद कुर्रे सहित बैंकों के अधिकारी एवं सामुदायिक संगठक उपस्थित थे।
बैंकों को दिए गए लक्ष्य
योजनांतर्गत व्यक्तिगत ऋ णों के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया को मुख्य शाखा को 25, बालकोनगर शाखा को 25, बांकीमोंगरा शाखा को 20, कुसमुण्डा शाखा को 25, पुराना बस स्टैण्ड शाखा को 25, एमपी नगर शाखा को 25, आईटीआई रामपुर शाखा को 20 हितग्राहियों का भौतिक लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार इंडियन बैंक को 20,
पंजाब नेशनल बैंक की कोरबा शाखा को 25, दर्री शाखा को 25, निहारिका एमपी नगर शाखा को 25, सेंट्रल बैंक इंडिया कोरबा को 20, यूको बैंक कोरबा को 20 एवं अगारखार शाखा को 20, बैंक आफ इंडिया कोरबा को 20, बैंक आफ बडौदा कोरबा को 25, इलाहाबाद बैंक कोरबा को 20,
ओरियंटल बैंक आफ कामर्स शाखा कोरबा को 20, पंजाब एण्ड सिंध बैंक कोरबा को 20, केनरा बैंक कोरबा को 20, यूनियन बैंक आफ इंडिया कोरबा को 25, एक्सिस बैंक कोरबा को 20, आईसीआईसीआई बैंक को 20, कापोरेशन बैंक को 20, यूनाईटेड आफ इंडिया को 20, एचडीएफ सी बैंक को 20,
देना बैंक को 20, आईडीबीआई बैंक कोरबा को 20, इंडियन ओवरसिज बैंक को 20, विजया बैंक को 20 हितग्राहियों का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार अन्य सभी बैंकों का शाखावार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही समूह ऋ ण एवं बैंक लिंकेज के लक्ष्य भी बैंकों केा प्रदान किए गए हैं। इन सभी बैंकों को समूह ऋ णों के 80 एवं बैंक लिंकेज के 200 प्रकरण का लक्ष्य दिया गया है।