
आए दिन घंटों बिजली गुल होने की समस्या
चैतमा. चैतमा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग जहां आए दिन घंटों बिजली गुल होने की समस्या से जूझते हैं वहीं अब विभाग द्वारा बिल जमा करने के नए आदेश ने इन उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है।
चैतमा क्षेत्र के करीब 30-35 गांवों के बिजली उपभोक्ता प्रतिमाह चैतमा स्थित पंचायत भवन में बिल जमा करते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें यहां करीब 16 किमी दूर स्थित पाली वितरण केंद्र में बिजली बिल जमा करने को कहा जा रहा है।
इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमाह चैतमा पंचायत भवन में विभाग का कर्मचारी आकर बिल जमा कर ले जाता था। इससे उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन अब 16 किमी की दूरी तय कर लंबी कतार में खड़े होकर बिल जमा करने में असुविधा हो रही है।
गर्मी का मौसम होने से यह और भी दिक्कत भरा काम हो गया है। बुधवार को चैतमा का साप्ताहिक बाजार लगता है। इस दिन आसपास के ग्रामीण अपनी जरूरत की सामग्री की खरीदी करने यहां पहुंचते हैं। विभाग द्वारा बुधवार को हो एक कर्मचारी भेजकर चैतमा क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूला जाता था इससे ग्रामीण आसानी से बिल जमा कर देते थे। बिजली बिल पटाने का अंतिम दिवस 19 अप्रैल है इसके बाद बिल जमा करने पर सरचार्ज देना होगा।
वोल्टेज की समस्या
चैतमा में 30-35 गांवों में बिजली सुविधा मुहैया कराने 10 वर्ष पूर्व सबस्टेशन का निर्माण करवाया गया था, देखरेख के अभाव में अधिकांश सिस्टम खराब हो गए हैं, यहां तक कि सबस्टेशन के अर्थिंग में पानी देने बोर कराया गया था जो सालों से खराब पड़ा हुआ है। इसी कारण ग्रामीणों को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। यहां वितरण कार्यालय खोलने की भी बात कही गई थी लेकिन आज तक नहीं खोला गया है। इसके कारण बिजली संबंधी समस्या के लिए पाली तक की दौड़ लोगों लगानी पड़ती है। इसके बावजूद कई-कई दिनों तक समस्या दूर नहीं होती।
Published on:
20 Apr 2018 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
