कोरबा

CG Navratri 2023: मां मड़वारानी में उमड़ी आस्था की भीड़, जयकारे से गुंजायमान हुआ मंदिर

CG Navartari 2023: मंगलवार को जिले में लोग दशहरा उत्सव की तैयारी में जुटे रहे। वहीं मां मड़वारानी मंदिर में षष्ठी के रुप में मां कात्यायनी की आराधना के लिए भक्तों की आस्था उमड़ी।

less than 1 minute read
Oct 25, 2023
CG Navratri 2023: मां मड़वारानी में उमड़ी आस्था की भीड़, जयकारे से गुंजायमान हुआ मंदिर

कोरबा। CG News: मंगलवार को जिले में लोग दशहरा उत्सव की तैयारी में जुटे रहे। वहीं मां मड़वारानी मंदिर में षष्ठी के रुप में मां कात्यायनी की आराधना के लिए भक्तों की आस्था उमड़ी। भक्त पांच किलोमीटर पदयात्रा कर पहाड़ की चोटी पर पहुंचे।

मां मड़वारानी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। तीन से चार घंटे लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए भक्त आतुर रहे। तब जाकर भक्तों को मां मड़वारानी का दर्शन लाभ मिला। भक्तों ने दरबार में मत्था टेककर आर्शीवाद लिया।

पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर भक्तों में खासा उत्साह रहा। कई श्रद्धालु मनोकामना की पूर्ति के लिए कर नापते हुए पहुंचे। भक्तों ने मनोकामना की ज्योति कलश का दर्शन किया।

1. पहाड़ पर विराजित मां मड़वारानी व प्रज्जवलित ज्योति कलश।
2. पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
3. मां मड़वारानी का दर्शन व पूजा अर्चना करने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते भक्त।

Published on:
25 Oct 2023 02:17 pm
Also Read
View All