कोरबा

Video- सेना के पूर्व सिपाही की पत्नी की कमरे में मिली लाश, पुलिस ने मकान किया सील

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राधाकृष्ण बालको के अधीन एक निजी सुरक्षा कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

2 min read
Jul 22, 2018
सेना के पूर्व सिपाही की पत्नी की कमरे में मिली लाश, पुलिस ने मकान किया सील

कोरबा. बालको थानांतर्गत परसाभाठा निवासी सेना के पूर्व सिपाही राधाकृष्ण 70 वर्ष व उसकी पत्नी नीराबाई की लाश कमरे में मिली है। पुलिस ने बताया कि राधाकृष्ण की लाश जमीन पर पड़ी थी, उसके चेहरे पर खून के निशान मिले हैं। वहीं पत्नी नीरा बाई का शव खाट पर पड़ा था। पुलिस हत्या मानते हुए डॉग स्वायड की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। रविवार को पंचनामा के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राधाकृष्ण बालको के अधीन एक निजी सुरक्षा कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह पत्नी नीराबाई के साथ परसाभाठा कांजीहाउस के समीप निवासरत था। शनिवार की रात करीब 8 बजे राधाकृष्ण की नतनी मुस्कान उससे मिलने पहुंची थी।

ये भी पढ़ें

धरना पर बैठे 18 भू- विस्थापितों के खिलाफ लैंको प्रबंधन ने दर्ज कराया बलवा का केस

प्रवेश द्वार को खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह चारदीवारी फांदकर अंदर घुसी। घर के भीतर घुसने पर उसने देखा कि उसका नाना नीचे मृत पड़ा हुआ था और नानी का शव खाट में पड़ा था। वह बाहर निकलकर इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई। पुलिस ने देर रात मकान को सील कर दिया है। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह की वजह से उक्त वारदात घटित हुई है। तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

नीरा तीसरी पत्नी थी
पुलिस को पता चला है कि नीरा बाई राधाकृष्ण की तीसरी पत्नी थी। नीरा के नौ व 12 साल के दो बच्चे साथ में रहते थे। पुलिस ने दोनों को अपने पास रखा है।

संडैल के पास मिली छात्रा की लाश
वहीं एक अन्य मामले में पिता का मृत्यु प्रमाण लेने जाने की बात कहकर घर से निकली पंपहाउस की निवासी छात्रा श्वेता की लाश हसदेव बांयी तट नहर में संडैल के पास मिली है। छात्रा नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी। उसकी मौत को पुलिस खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने बताया कि पम्प हाउस इलाके में रहने वाली श्वेता गुरुवार को पिता की मृत्यु प्रमाण लेने घर से निकली थी। देर शाम तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवार ने छानबीन शुरू की। सीएसईबी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी। इस बीच उरगा थाना क्षेत्र के ग्र्राम संडैल में हसदेव नहर किनारे युवती की लाश मिली। हुलिया के आधार पर लाश की पहचान पंप हाउस की रहने वाली श्वेता के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें

#तीन घंटे में 100 एमएम बारिश इन इलाकों के लिए लेकर आई आफत कई घरों के बाउंड्रीवाल भी ढहे
Published on:
22 Jul 2018 01:03 pm
Also Read
View All