कोरबा

डीजल चोर स्कार्पियों को जंगल में सड़क किनारे छोड़कर भागे, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

पुलिस ने बताया कि बिना नंबर एक स्कार्पियो को जब्त किया गया है। इस पर 100 लीटर डीजल मिला है। जब्त की गई डीजल की कीमत लगभग साढ़े सात हजार रुपए है।

2 min read
Jul 22, 2018
डीजल चोर स्कार्पियों को जंगल में सड़क किनारे छोड़कर भागे, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

कोरबा. हाइवे पर सड़क किनारे खड़ी गाडिय़ों से डीजल चोरी का भांडा फोड़ हुआ है। पुलिस ने एक स्कार्पियों को जब्त किया है। उस पर अलग-अलग जेरीकेन में 100 लीटर डीजल मिला है। पुलिस से बचकर चार आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि बिना नंबर एक स्कार्पियो को जब्त किया गया है। इस पर १०० लीटर डीजल मिला है। जब्त की गई डीजल की कीमत लगभग साढ़े सात हजार रुपए है। मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में रहने वाला राम प्रसाद महंत ड्राइवर है।

Read More : दो ट्रेलर के बीच टक्कर, दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश में सिटी बस व ट्रेलर का पहिया भी जमीन में धंसा, तीन घंटा जाम
तीन-चार माह से मोरगा में रहने वाले मुकेश अग्रवाल की ट्रक को चला रहा है। ड्राइवर में ट्रक में कोयला लोड कर अंबिकापुर से रायपुर जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे में अपने घर के पास मदनपुर कटघोरा मुख्य मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर नींद से सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे कुत्ता भौंकने की आवाज को सुनकर नींद खुली। एक स्कार्पियो ट्रक के आगे खड़ी थी।

ये भी पढ़ें

दो ट्रेलर के बीच टक्कर, दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश में सिटी बस व ट्रेलर का पहिया भी जमीन में धंसा, तीन घंटा जाम

ड्राइवर ट्रक से नीचे उतरा देखा कि डीजल टंकी का ढक्कन खुला था। लॉक टूटा हुआ था। आसपास कुछ डीजल गिरा हुआ था। उसे डीजल चोरी का पता चला। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इतने में स्कार्पियो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसी समय मोरगा तरफ से एक सफारी गाड़ी में साल्ही उदयपुर के आशीष एवं सतीश जा रहे थे।

दोनों ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रक ड्राइवर राम प्रसाद ने दोनों को घटना की जानकारी दी। आशीष और सतीश स्कार्पियो का पीछा करने लगे। इस बीच चोर स्कार्पियों को जंगल में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। डीजल चोरी की सूचना पर रास्ते से गुजर रहे ट्रक ड्राइवरों ने स्कार्पियो के शीशे को पत्थर से मारकर तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि स्कार्पियो पर चार डीजल चोर सवार थे। पुलिस स्कार्पियो के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

नाना-नानी से मिलने पहुंची थी नातिन, दरवाजा खोला तो नजारा देख फटी रह गई आंखें
Published on:
22 Jul 2018 08:46 pm
Also Read
View All