12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो ट्रेलर के बीच टक्कर, दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश में सिटी बस व ट्रेलर का पहिया भी जमीन में धंसा, तीन घंटा जाम

- करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइवे पर यातायात बहाल की

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 22, 2018

दो ट्रेलर के बीच टक्कर, दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश में सिटी बस व ट्रेलर का पहिया भी जमीन में धंसा, तीन घंटा जाम

दो ट्रेलर के बीच टक्कर, दाएं-बाएं से निकालने की कोशिश में सिटी बस व ट्रेलर का पहिया भी जमीन में धंसा, तीन घंटा जाम

कोरबा. कोरबा- चांपा स्टेट हाइवे पर मड़वारानी के पास दो ट्रेलर बीच सड़क पर आपस में टकरा गई। एक ट्रेलर का स्टीयरिंग जाम हो गया। ट्रेलर कई घंटे बीच सड़क पर खड़ी रही। इस बीच ट्रेलर के दाएं-बाएं से निकलने की कोशिश में लगी एक सिटी और एक ट्रेलर भी सड़क किनारे जमीन में धंस गई। इससे स्टेट हाइवे बंद हो गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइवे पर यातायात बहाल की।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मड़वारानी के पास बीच सड़क पर दो ट्रेलर आपस में टकरा गई। एक ट्रेलर का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी स्टीयरिंग जाम हो गई। दूसरे ट्रेलर का चालक गाड़ ी लेकर मौके से फरार हो गया।

Read More : Video- सेना के पूर्व सिपाही की पत्नी की कमरे में मिली लाश, पुलिस ने मकान किया सील

स्टीयरिंग फेल होने से पहली गाड़ी का चालक टे्रलर का हाइवे पर खड़ा कर दिया। इस बीच कोरबा से चांपा आने वाली गाडिय़ों के चालक सड़क पर फंसी के ट्रेलर के दोनों ओर से गाडिय़ां निकालने लगे। कोरबा- चांपा की ओर जा रही सीटी बस के चालक ने भी बस को ट्रेलर के बाएं तरफ से आगे बढऩे की कोशिश की, लेकिन बस का पहिया सड़क किनारे जमीन में धंस गया। सिटी बस फंस गई।

एक साइड से आवागमन बंद हो गया। दूसरे साइड से छोटी बड़ी गाडिय़ां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस बीच एक अन्य ट्रेलर स्टीयरिंग फेल ट्रेलर के बाजू में फंस गई। उसका भी पहिया मिट्टी में धंस गया। दोपहर लगभग १२ बजे स्टेट हाइवे पर यातायात ठप पड़ गया। सड़क पर तीन गाडिय़ों के आजू-बाजू फंसने हाइवे जाम हो गया।
दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर उरगा थाने से पुलिस मौके पर पहुंचे। तीनों गाडिय़ों को इधर, उधर यातायात को चालू करने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाडिय़ों को हटाने की कोशिश की। फिर भी सफलता नहीं मिली। तब स्टीयरिंग फेल ट्रेलर के इंजन को ट्राली से अलग किया गया। जेसीबी की मदद से इंजन औैर ट्रेलर को हटाया गया। साइड में फंसी गाडिय़ों को भी बाहर निकाला गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। इसमें लगभग तीन घंटे का वक्त लगा। लगभग २.४५ बजे पुलिस की मदद से यातायात बहाल हुआ। गाडिय़ों को एक-एक कर छोड़ा गया।

परेशान यात्री पैदल चले
हाइवे पर तीन घंटे की जाम से यात्री परेशान हो गए। आसपास के गांव में रहने वाले यात्री अपना सामान सिर पर उठाकर पैदल घर जाते देखे गए। कोरबा और चांपा के यात्री घंटे खड़े रहे।