कोरबा

घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, इस हाल में देख परिजन के उड़े होश…मचा हड़कंप

Korba News: कोरबा में घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे के मांस को नोंच लिया। लहूलुहान बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2024, 4:49 PM IST
Korba news, crime news, dog attack

Dog Attack: कोरबा में घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे के मांस को नोंच लिया। लहूलुहान बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत खैराडुबान में 4 साल बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में शादी समारोह चल रहा था। बच्ची अपने घर से खेलते-खेलते बाहर निकली। इस दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची प्रयांश आर्मो पिता विजय कुमार पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर के मांस को भी नोंच लिया। कुत्ते के हमले से बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो देखा की कुत्ते ने बच्ची को घेर कर रखा है। आनन-फानन में कुत्तों को भगाकर परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे।

Updated on:
6 May 2024, 4:49 PM IST
Published on: