8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां तुम मुझे चोर समझती हो…यह कहकर बेटे ने जमकर पीटा, खून से लथपथ पिता पहुंचा थाना

Jashpur Crime News: तुम मुझे चोर समझती हो, कह कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी मां की पिटाई करने लगा, तब इसके पिता बीच बचाव करने लगे तो...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 May 2024, 4:00 PM IST

cg crime news, cg police

CG Crime News: कुनकुरी जिले के ग्राम कंडोरा में घर का धान बेचकर शराब पीने से मना करने पर अपने माता-पिता की पिटाई करने वाले कलयुगी बेटे के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कण्डोरा महोतपारा निवासी रामदास राम का छोटा बेटा बिलेश्वर राम उर्फ बिल्लू शराब पीने का आदि है, वह आए दिन नशे की हालत जमीन को लेकर अपने माता पिता से झगड़ा विवाद करता है। इस बीच गुरुवार की सुबह रामदास अपनी बकरियों को चराने गया था, वहीं उसकी पत्नी सुखवारो बाई बस्ती के तरफ गई थी। घर में उसका बेटा मौजूद था लेकिन दोपहर करीब 12 बजे जब रामदास वापस आया तो देखा की घर में रखा एक बोरी धान गायब था, जिसे बिलेश्वर उर्फ बिल्लू ले गया होगा, सोच कर देर शाम करीब 7:00 बजे बिलेश्वर घर आया तो उसकी मां पूछी की घर में रखा धान की बोरी को कौन ले गया है।

यह भी पढ़े: शादी करूंगा कहकर नाबालिग लड़की से रेप, कई दिनों तक युवक ने बुझाई प्यास फिर… हैदराबाद से गिरफ्तार

यह सुनकर बिलेश्वर अपनी मां के ऊपर भड़क गया और कहा की तुम मुझे चोर समझती हो, कह कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी मां की पिटाई करने लगा, तब इसके पिता बीच बचाव करने लगे तो, आरोपी ने पास में रखे लकड़ी के डंडे उठाकर अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। इससे गंभीर चोट लगने से रामदास के सिर से खून निकलने लगा। बाद में रामदास की रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी बिल्लु उर्फ बिलेशवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े: लव, सेक्स और मर्डर! नहाने के बहाने पत्नी चौकीदार से बनाती थी अवैध संबंध, पति ने देखा तो... हो गया कांड