कोरबा

ठहरिए! खुले में फेंक रहें हैं कचरा तो हों जाएं सावधान, नहीं तो निगम करेगा ये कार्रवाई

अब यूजर चार्ज के लिए निगम सख्त होने जा रहा है। यहां तक की कोई अगर पैसे देने से मना भी करता है। तो उस पर कार्रवाई का अधिकार भी नगर निगम को दिया गया है।

2 min read
Jul 29, 2018
खुले में कचरा फेंकने वाले लोग हों जाएं सावधान, सफाई कर्मियों को नहीं दिया कचरा, तो होगी ये कार्रवाई

कोरबा. डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले सफाई कर्मियों को अब कचरा नहीं देना भारी पड़ सकता है। शहर के ६५ फीसदी लोग शुल्क से बचने के लिए खुले मेें कचरा फेंक रहे हैं। निगम द्वारा अब ऐसे लोगों का आधार कार्ड लिया जा रहा है। बहुत जल्द जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

शहर मेें स्व सहायता समूहों द्वारा पिछले एक साल से घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। हालंाकि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए चार्ज नहीं वसूला जा रहा था। सरकार द्वारा एक जनवरी से कचरा कलेक्शन के लिए युजर चार्ज तय कर दिया है। कोरबा शहर में ६७ वार्ड में से १३ वार्ड औद्योगिक उपक्रम से जुड़े हैं। जहां अभी ये व्यवस्था लागू नहीं है।

ये भी पढ़ें

ओडिशा के पारादीप से कोरबा के गोपालपुर आने वाली पाइप लाइन में ड्रिल कर 20 हजार लीटर डीजल ले गए चोर

शेष वार्डों में काम शुरू किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक अब शहर में सभी आकार प्रकार के भवनों के लिए यूजर चार्ज तय कर दिया गया है। लेकिन निगम द्वारा पिछले कुछ माह से यूजर चार्ज नहीं वसूला जा रहा था। लेकिन अब यूजर चार्ज के लिए निगम सख्त होने जा रहा है। यहां तक की कोई अगर पैसे देने से मना भी करता है। तो उस पर कार्रवाई का अधिकार भी नगर निगम को दिया गया है। इसके लिए अब बकायदा आधार कार्ड नंबर लिया जा रहा है। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन कचरा नहीं दे रहा है। उसपर फिर जुर्माना ठोका जाएगा।

किराएदारों को भी देना होगा शुल्क
कई मकान में दो से तीन किराएदार हैं, ऐसी स्थिति में मकान मालिक के साथ-साथ किराएदार को भी यह शुल्क देना होगा। दरअसल एक घर से कितना भी कचरा निकले बाहर नहीं फेंक सकते। ऐसे में मकान मालिक तो कचरा डिब्बे में डालते हैं, लेकिन किराएदार बाहर फेंक देते हैं।

प्रापर्टी टैक्स की तरह नहीं देेंगे, ये नहीं होगा
शहर में प्रापर्टी टैक्स भी शहर में प्रभावशील है पर हजारों लोग इस राशि नहीं देते हैं, लेकिन डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के चार्ज में लोगों की मनमानी नहीं चलेगी। दरअसल स्व सहायता समुह के पास हर घर का ब्यौरा है। जिस भी मकान से टैक्स नहीं आएगा।

इधर सफाई ठेकेदारों की चल रही जमकर मनमर्जी
जब से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हुआ है तब से शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगना कम हो चुका है। सुबह कलेक्शन करने वाले कर्मी फील्ड में रहते हैं। लेकिन सफाई ठेकेदार के कर्मी ना तो सड़कों पर झाडू लगाते हैं ना ही नालियों की सफाई करते हैं।

-सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम चल रहा है। खुले में कचरा नहीं फेंक सकते। आधार कार्ड लिया जा रहा है। बाहर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी- संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक नगर निगम

ये भी पढ़ें

Public opinoin : पानी निकासी की नहीं है कोई सुविधा, जरा सी बारिश में घरों तक घुस जाता है गंदा पानी
Updated on:
29 Jul 2018 10:42 am
Published on:
29 Jul 2018 10:37 am
Also Read
View All