-कोरबा की विभिन्न पहाड़ को लांघने ठानी एडविना - ऊॅचें शिखरों पर चढ़कर कर चुकी है फतह हासिल
कोरबा . दृढ़ इच्छा, साहस व क्षमता हो तो मंजिल खुद आपके पास आएगी। अपने नन्हे कदमों से सात राज्यों की सर्वोच्च ऊंची चोटी नाप चुकी एडविना तपते गर्मी में जहां पारा 44 डिग्री पार जा रहा है। कोरबा की सर्वोच्च 26 ऊॅचे शिखरों पर चढ़कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी। सोमवार को पे्रस क्लब में आयोजित पे्रस वार्ता में एडविना ने संकेत दिया है। आने वाले वर्षो में दुनिया की सर्वोच्च ऊॅची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर पिता के सपनों को पूरा करेगी।
आठ साल की एडविना अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति में कक्षा चौथी की छात्रा है। इनके हौसले के आगे आज बड़े-बड़े पहाड़ भी हार मान जाते हैं। एक ओर पतती गर्मी में घर से चार कदम निकला मुश्किल है। एडविना का साहस की 7 दिनों में कोरबा की 26 ऊॅचे शिखरों को लांघेगी। इस अभियान में एडविना 21 ऊॅचे शिखरों का ेलांघ चुकी है। एडविना के साथ प्रशिक्षित पर्वतारोही का दल सहयोग कर रहे हैं।
एडविना की अदम्य साहस को देखते हुए केन्द्र सरकार ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की ब्राड एंबेस्डर बनाया था। राष्ट्रीय व क्षेत्रीय भाषायी चैनलों में एडविना का विज्ञापन जनहितार्थ में देखा जा सकता है। एडविना 2016 की गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य में स्वीकार चुकी है। केन्द्र व राज्य के राजनीतिक हस्तियों ने भी सम्मानित किया है। अपने क्षमता व आत्मविश्वास से जिन पर्वतों का नाम लेने से ही पसीना छूट जाता है।
इन पर्वतों को एडविना ने अपने नन्हें कदमों से नाप चुकी है। यह पर्वत आरावली, सतपुड़ा, सहाद्री, सिहावा, सम्मेत शिखर, विध्यांचल, अन्नामुंडी, कुमड़ पहाड़, रामगढ़ व अमरकंटक की पहाडिय़ां है। इनके नन्हे कदमों के सामने बौने नजर आते हैं। आने वाले महिलो में एडविना भारत पाकिस्तान के बार्डर पर स्थित खारदुंगला की चोटी पर चढ़ाई करेगी। इसकी ऊंचाई 18380 फिट है। यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। पहली बार एडविना भारत की शरहद को प्रणाम करेगी। कुमड़पहाड़ के नाम से विख्यात जो उडि़सा व छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है।
एडविना इसे रायगढ़ के मंदिर पहाड़ से कोरबा के लाफागढ़, चैतुरगढ़ तक फैले हुए 63 ऊॅचें शिखरों को अपने प्रशिक्षण के रुप में चढ़ाई की है। कई ऊॅचें शिखरों को पुनर्रावृत्ति भी कर चुकी है। एवरेस्ट की चोंटी पर चढ़ाई के अभियान में एडविना एक-एक कर समस्त ऊंचे शिखरों को अपने पैरा तले रौंदती जा रही है। कोरबा की 26 ऊॅचे शिखरों में लाफागढ़, पलमा, ढोंगड़तराई, मानगुरू, केनाडाड की पहाडिय़ां, कोसाई, गढ़कटरा, सतरेंगा, लेमरु, फुटका, डोंगरी, ढिटोरी, कोन्हा, धनरास, चिखोल, कटघोरा की पहिडय़ॉ है। अंतिम श्यांग की पहाड़ होगा। बच्ची के इस ऐतिहासिक कदमो देखते व सुनते हुए गोपाल मोदी ने इस अभियान के लिए स्वेच्छा से सहयोग प्रदान किया। एडविना मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विकास यात्रा के दौरान ही मुलाकात करेंगी।
इन ऊॅचें शिखरों पर हासिल की फतह
छत्तीसगढ़ - गौरलाता
मध्यप्रदेश - धूपगठ
महाराष्ट्र - कालसूबाई
झारखंड - सम्मेत शिखर
उडि़सा - देवमाली
राजस्थान - गुरुशिखर
केरल - अन्नामुंडी
ये भी पढ़ें